Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 में 11 रन से हराया, तिलक वर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन

South Africa vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND 3rd T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच इस समय चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं आज 13 नवंबर, बुधवार को सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 11 रनों से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका सिर्फ 208 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज मे 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 219 रन बनाए।

तिलक ने 56 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 107* रनों की नाबाद पारी खेली, तो अभिषक शर्मा ने 50 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो केशव महाराज और एंडिले सिमिलाने को 2-2 सफलता मिली, तो मार्को यान्सेन ने 1 विकेट हासिल किया।

तो वहीं जब, साउथ अफ्रीका भारत से मिले 220 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 208 रन ही बना पाई। टीम के लिए मार्को यान्सेन ने 17 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर, मैच में रोमांच लाने की कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें अर्शदीप ने आउट LBW कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

यान्सेन के अलावा विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह को 3, वरुण चक्रवर्ती को 2 और हार्दिक पांड्या व अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

#TeamIndia emerge victorious in a high-scoring thriller in Centurion 🙌

They take a 2⃣-1⃣ lead in the series with one final T20I remaining in the series 👏👏

Scorecard – https://t.co/JBwOUChxmG#SAvIND pic.twitter.com/StmJiqhI7q

— BCCI (@BCCI) November 13, 2024

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...