
SA vs IND (Pic Source-X)
भारत की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। आज यानी बुधवार 13 नवंबर को सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों टीम के लिए काफी अहम है। हालांकि, ये मैच उस समय शुरू नहीं होगा, जिस समय पर दूसरा मुकाबला शुरू हुआ था।
ऐसे में जान लीजिए कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा और ये मुकाबला आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
कब और कहां खेला जाएगा SA vs IND तीसरा टी20 मैच?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच बुधवार 13 नवंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा India vs South Africa 3rd T20I Match?
भारतीय समयानुसार ये मैच रात को साढ़े 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टॉस 8 बजे होगा। हालांकि, दूसरा मुकाबला साढ़े 7 बजे से शुरू हुआ था और टॉस सात बजे हुआ था। वहीं पहला मैच भी शाम को 8:30 बजे शुरू होगा।
South Africa vs India 3rd T20I Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोसिनेमा एप पर देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका बनाम भारत टी20 मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं। यहां आप हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं।
12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज
‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

