Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लाॅप शो, साउथ अफ्रीका के सामने रखा मात्र 125 रनों का टारगेट 

South Africa vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND 2nd T20i: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 10 नवंबर, रविवार को Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की ओर से 39* रनों की बेस्ट पारी खेली, जिसकी वजह से भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

पावरप्ले में टीम इंडिया ने बनाए सिर्फ 34 रन

मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया के लिए पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन और युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए। लेकिन एक बार फिर दोनों टीम को ठोस शुरुआत देने में असफल साबित हुए। भारत को पहला झटका बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के रूप में लगा। वह मार्को यान्सेन के खिलाफ डक पर बोल्ड आउट हो गए।

तो वहीं इसके बाद दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा 4 रन बनाकर जेराल्ड कोअत्जी के खिलाफ कैच आउट हो गए। साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 9 गेंदों में 4 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर एंडिले सिमेलाने के खिलाफ पगबाधा आउट हो गए।

पहले चार ओवर में तीन विकेट खोने का आलम यह रहा कि भारत पावरप्ले में सिर्फ 34 रन ही बना पाया। हालांकि, भारत के लिए तिलक वर्मा ने 20, अक्षर पटेल ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 39* रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। सभी गेंदबाजों ने एकदम कसी हुई गेंदबाजी की और निरंतर अंतराल में भारतीय बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका के लिए जेराल्ड कोअत्जी, मार्को यान्सेन, एंडले सिमेलाने, एडेन मार्करम और Nqabayomzi Peter को 1-1 सफलता मिली।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या इस छोटे टारगेट को बचाते हुए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को चुनौती दे पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...

12 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं भारत की तेज गेंदबाज क्रांति...

Munaf Patel बर्थडे स्पेशल: जानिए खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां

3 of the biggest achievements of Munaf Patel’s cricket career (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आज, 12 जुलाई 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे...