Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: जानें साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं आवेश खान?

Avesh Khan (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND: साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 13 नवंबर, बुधवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, और जो भी टीम इस मैच को अपने नाम करेगी, वह टी20 सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। दूसरी ओर, इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान को नहीं खिलाया गया है। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं आवेश खान

बता दें कि मुकाबले में आवेश खान के ना खेलने के पीछे खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि ऑलराउंडर रमनदीप सिंह का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू है। अहम मैच में भारतीय मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए रमनदीप को खिलाने का फैसला किया है। इस वजह से आवेश खान इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

पिछले मुकाबले में आवेश खान के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने तीन ओवर में 23 रन खर्चे थे और उन्हें कोई भी विकेट भी नहीं मिला था। देखने लायक बात होगी कि अपने डेब्यू मैच में अब रमनदीप कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? साथ ही बता दें कि क्रिकेट जगत में रमनदीप अपनी शानदार कैचिंग और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...