Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: क्या तीसरे टी-20 से बाहर होंगे अभिषेक? क्या होगी भारत की प्लेइंग XI, जानिए यहां

SA vs IND (Photo Source: X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। आज खेले जाने वाले मैच में भी जीत दर्ज करके दोनों टीमें अपनी बढ़त को बढ़ाना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फॉर्म पर विशेष रूप से निगाहें होंगी जो सीरीज के दूसरे मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे।

संजू सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में शानदार सेंचुरी जड़कर भारत को बड़ी जीत दिलाई थी, वहीं दूसरे मैच में मेहमान भारतीय टीम की बल्लेबाजी साउथ अफ्रीकी अटैक के सामने पूरी तरह बिखर गई थी। ऐसे में आज के मैच में बल्लेबाजों पर एक बार फिर दारोमदार होगा। उनके लिए चुनौती हालांकि आसान नहीं होगी चूंकि सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी कैबेखा की तरह ही तेज और उछाल भरी है।

क्या अभिषेक शर्मा होंगे टीम से बाहर?

बाएं हाथ के भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आज काफी ज्यादा दबाव होगा चूंकि वह पिछले सात मैचों में 20 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन की पारी खेलने के बाद वह प्रदर्शन दोहरा नहीं पाए हैं। तिलक वर्मा को हर मैच में अच्छी शुरुआत तो मिली है लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

आक्रामक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी बड़े शॉट्स खेलने में संघर्ष करते दिखे जबकि पावर हिटर रिंकू सिंह भी कमाल नहीं कर पाए हैं। सूर्या, हार्दिक और रिंकू तीनों ही से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। भारत ने 2009 के बाद से यहां पर सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और 2018 में खेले गए इस मैच में उसे छह विकेट से हार मिली थी।

SA vs IND, 3rd T20I Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)

भारत (India):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान

साउथ अफ्रीका (South Africa):

रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...