Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: क्या चौथे टी-20 से बाहर होंगे सैमसन? क्या होगी भारत की प्लेइंग XI, जानिए यहां

SA vs IND (Photo Source: X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज करके सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने पर होगी। यह मुकाबला संजू सैमसन और रिंकू सिंह के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही प्लेयर्स पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं।

हालांकि प्रोटियाज इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेंगे। भारत को इस सीरीज के पहले मैच में जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में हार मिली और फिर टीम इंडिया ने तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 11 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।

चूंकि अब ये बात पक्की हो चुकी है तो टीम इंडिया इस सीरीज को हार नहीं सकती है तो ऐसे में चौथे टी-20 मैच की प्लेइंग XI में शायद हमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे मैच में क्या यशदयाल या फिर विजय कुमार को मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में काफी प्रभावित किया था और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

बल्लेबाजी की बात करें तो संजू सैमसन बेशक पिछले दो मैचों में डक पर आउट हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी तो वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अन्य बल्लेबाज होंगे।

तीसरे मैच में रमनदीप सिंह ने डेब्यू किया था और गेंदबाजी में उन्होंने प्रभावित किया था ऐसे में उन्हें चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन से शायद ही हटाया जाए। अब देखने वाली बात ये होगी टीम इंडिया इस मैच में कितने बदलाव के साथ उतरती है।

SA vs IND, 4th T20I Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)

भारत (India):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका (South Africa):

रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...