Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND : ‘उसका भी टाइम आएगा’, T20I सीरीज में गायकवाड़ के नहीं चुने जाने पर बोले सूर्यकुमार यादव

Suryakaumar Yadav and Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। इस पर बोलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह अपने निरंतर प्रदर्शन से जरूर टीम में अपनी जगह बनाएंगे।

आपको बता दें कि गायकवाड़ को जिम्बाब्वे सीरीज में शामिल किया गया था। वहां उन्होंने शानदार खेल दिखाया और दो मैचों में क्रमश: 77* व 49 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद वह भारतीय टीम से बाहर हो गए।

अब साउथ अफ्रीका बनाम भारत पहले टी-20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ की है और उन्हें नहीं चुने जाने का समर्थन भी किया है।

वह युवा हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने कहा, रुतुराज एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह जहां भी खेलते हैं, सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए एक रूटीन या प्रक्रिया है, मुझे लगता है कि मैनेजमेंट इसके साथ आया है, इसलिए इसका पालन करना महत्वपूर्ण है।

भारतीय टी-20 कप्तान ने कहा, वह युवा हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है, उसका भी नंबर आएगा। उसका भी टाइम आएगा।

बता दें कि साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 मैच कल डरबन के किंग्समीड में भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरेइरा, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, ऑटनील बार्टमैन, लुथो सिपाम्ला

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...