Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: “आप अक्षर पटेल को क्यों खेला रहे हैं…?” सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर भड़के आकाश चोपड़ा

Axar Patel & Aakash Chopra (Photo Source: X)

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने 19 ओवरों के अंदर 125 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में अक्षर पटेल ने सिर्फ एक-एक ओवर फेंका है, जबकि पिचें स्पिनरों के लिए अनुकूल थीं। और अब तक खेले गए मैचों में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने काफी सफलता हासिल की है।

हम अक्षर पटेल के साथ वास्तव में क्या कर रहे हैं?- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो पर बात करते हुए कहा,

“हम अक्षर पटेल के साथ वास्तव में क्या कर रहे हैं? आप उसे क्यों खेला रहे हैं? थोड़ा क्लीयर कर दें। अक्षर पटेल – किंग्समीड (डरबन) में एक ओवर, और यहां भी सिर्फ एक ओवर। ऐसी पिच पर जहां सात में से छह विकेट स्पिनरों ने लिए थे, उसने सिर्फ एक ओवर फेंका।”

चोपड़ा का कहना है कि वह अक्षर पटेल की बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, लेकिन अक्षर पटेल को ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराना कप्तान सूर्यकुमार यादव की एक बड़ी गलती है।

मेरी राय में, उन्हें एक रिसोर्स के रूप में कम इस्तेमाल किया जा रहा है। हम कह रहे हैं कि आप तीन स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं, लेकिन आप उन्हें ठीक से नहीं खेला पा रहे हैं। मैं बल्लेबाजी की विफलता के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, लेकिन अक्षर पटेल को गेंदबाजी नहीं कराना सूर्या की एक गलती थी।

अक्षर पटेल के रन आउट को लेकर चोपड़ा ने कही यह बात

अक्षर पटेल ने दूसरे टी20 मैच में भारत की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। वह नकाबा पीटर के हाथों 12वें ओवर में रन आउट हुए थे। आकाश चोपड़ा ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि अक्षर पटेल को रन आउट करना मुश्किल था, लेकिन यह टॉप आर्डर और बाकी बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हुआ।

बल्लेबाजी में आपने उन्हें ऊपर भेजा। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि रन आउट हो गए। बल्लेबाजी में किसी और ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, चाहे वह शुरुआत में संजू सैमसन हो या अभिषेक शर्मा की बाउंसर के खिलाफ जारी स्ट्रगल।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...