Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: “एक बार में एक गेम पर ध्यान…”, तीसरे टी20 से पहले एडेन मार्करम का बयान

Aiden Markaram (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। गकेबरहा में हुए दूसरे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन ही बना पाई थी। भारतीय बल्लेबाज एक बाउंड्री के लिए स्ट्रगल करते हुए नजर आए।

हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 39* रन की पारी खेली। वहीं, केशव महाराज को छोड़कर साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली थी, टीम ने 66 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पैल में 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

साउथ अफ्रीका ने फिर ट्रिस्टन स्टब्स (47*) और गेराल्ड कोएत्जी (19*) की नाबाद पारियां की मदद से टीम ने 19 ओवरों में ही 125 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। दूसरे टी20 में जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने इंटेंस बल्लेबाजी की जरूरत बताई और ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी जैसी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की।

हम निश्चित रूप से अपने क्रिकेट के ब्रांड को जारी रखेंगे- एडेन मार्करम

एडेन मार्करम ने मैच के बाद बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि हमने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ बहुत अच्छी योजनाएं बनाईं और हमारे गेंदबाजों ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के नजरिए से, आप मिड-वे स्टेज पर ही लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं, लेकिन आज यह कारगर नहीं हुआ। कभी-कभी जब आप लगातार विकेट खो देते हैं, तो यह अच्छा नहीं लगता। हमें इसे स्वीकार करना होगा, हम निश्चित रूप से अपने क्रिकेट के ब्रांड को जारी रखेंगे।

वे (स्टब्स और कोएत्जी) ब्रेक के बाद आ रहे हैं, उनके जोश को देखकर अच्छा लगा। बेशक, (एंडिले) सिमेलाने और (नकाबायोमजी) पीटर ने गेंद के साथ जो भूमिका निभाई, वह वाकई बहुत बड़ी थी। युवा खिलाड़ियों के लिए, उन्होंने बड़े खिलाड़ियों को प्रेरित किया। हमें एक बार में एक गेम पर ध्यान देने की जरूरत है। हमने यह गेम जीतकर सीरीज बराबर कर ली है और हम खुश हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...