Skip to main content

ताजा खबर

SA vs BAN: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रनों से हराया, क्लासेन-महाराज रहे जीत के हीरो

SA vs BAN (Photo Source: X/ICC)

T20 World Cup 2024, Match-21: SA vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला 10 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम 20 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई और साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर पकड़ मजबूत बनाते हुए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई होने वाली पहली टीम बन गई है।

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर एक बार फिर हुआ फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले के अंदर 23 के स्कोर पर 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तंजीम हसन साकिब के खिलाफ रीजा हेंड्रिक्स गोल्डन डक पर LBW आउट हुए थे। तंजीम हसन ने फिर तीसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक (18) को क्लीन बोल्ड किया। शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान एडेन मार्करम के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन वह चौथे ओवर में तस्कीन अहमद (4) के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। फिर तंजीम हसन साकिब ने पांचवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को डक पर पवेलियन भेजा था।

हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के बीच हुई 79 रनों की साझेदारी

शुरुआती चार बड़े झटकों के बाद फिर हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। क्लासेन ने 44 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 38 गेंदों में 29 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की पारी के चलते टीम 113 का टोटल बोर्ड पर खड़ा कर पाई।

बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब ने 4 ओवर में 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं तस्कीन अहमद ने दो विकेट और रिशद हुसैन ने एक विकेट लिया।

SA vs BAN: आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाई बांग्लादेश की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेशी टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा था। कगिसो रबाडा ने तंजीद हसन (9) को आउट किया था। सातवें ओवर में केशव महाराज ने लिटन दास (9) को पवेलियन का रास्ता दिखाकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई थी। एनिरक नॉर्टजे ने फिर शाकिब अल हसन (3) और नजमुल हुसैन शान्तो (14) पर शिकंजा कसा था। बांग्लादेश ने 50 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

तौहीद हृदोय और महमुदुल्लाह के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। हृदोय टीम को मैच जीताते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन 18वें ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। तौहीद हृदोय ने 34 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। लेकिन केशव महाराज ने मात्र 6 रन दिए और जाकेर अली (8) और महमुदुल्लाह (20) का विकेट चटकाया। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया। वहीं एनरिक नॉर्टजे और कगिसो रबाडा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...