Skip to main content

ताजा खबर

SA va IND: 2nd T20: क्या दूसरे टी-20 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा, क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

SA vs IND (Photo Source: X)

भारत की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया और वो अब दूसरे मैच में भी अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। रविवार को दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा में खेला जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।

पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर यहां भी बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। वहीं, टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया किस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है।

SA vs IND: दूसरे टी-20 में इस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

इस मैच में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। संजू ने पहले टी20 में शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि उन्हें दूसरे टी20 में एक बार फिर मौका दिया जा सकता है और यहां वो हर हाल में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

वहीं मिडिल ऑर्डर में फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर खेलेंगे और नंबर चार पर तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। पांच नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दिखाई दे सकते हैं। इसके बाद नंबर छह पर फिनिशर रिंकू सिंह दिख सकते हैं। फिर इसके बाद नंबर सात पर खेलने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह रमनदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनर रवि बिश्नोईऔर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग XI में साथ दिख सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया दूसरा टी20 में तीन तेज गेंदबाजों के साथ भी जा सकती है। ऐसे में बिश्नोई की जगह यश दयाल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और आवेश खान तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

SA vs IND: दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई/यश दयाल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...