Skip to main content

ताजा खबर

RR vs MI: टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RR vs MI: टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs MI: mumbai indians opted to bowl (image via JioHotstar)

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 13वें मैच में, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच शुरू होने में हुई देरी के कारण, यह मैच दोनों टीमों के लिए 11-11 ओवर का होगा। दोनों टीमों की प्लेइंग XI नीचे देखें।

RR vs MI टीम्स

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

RR vs MI  इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट – रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट – शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

RR vs MI पिच रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच फ्लडलाइट्स के नीचे खेल रही दूसरी टीम के लिए अनुकूल रहती है। गुवाहटी में आमतौर पर बादल छाए रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गेंदबाज शुरुआती स्विंग हासिल कर सकते हैं और नई गेंद से सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब आर्चर और बर्गर ने सीएसके के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए आरआर को यहां पर खेले गए आखिरी आईपीएल मैच में शुरुआती बढ़त दिला दी। खैर, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्र छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में बड़े स्कोर बना सकते हैं। टाॅस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करते हैं।

RR vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इस दौरान राजस्थान राॅयल्स ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

मैच खेले 31
राजस्थान राॅयल्स ने जीते 14
मुंबई इंडियंस ने जीते 16
टाई/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच मई 07, 2008 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
हालिया मैच मई 1, 2025 (मुंबई इंडियंस ने जीता)

আরো ताजा खबर

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

Mike Hesson (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान...

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में...