Skip to main content

ताजा खबर

RR टीम से अलग होने का दुख नहीं है Chahal को, स्पिनर तो Jos Buttler को लेकर भावुक हो गया

Yuzvendra Chahal And Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान टीम ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, इस लिस्ट में Yuzvendra Chahal से लेकर अश्विन और Jos Buttler का नाम शामिल है। वहीं इस टीम में बटलर और युजी की दोस्ती पक्की थी, जिसे लेकर अब स्पिनर चहल ने एक इंस्टा रील शेयर की है और वो काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं।

कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे इस बार मेगा ऑक्शन में

जी हां, Yuzvendra Chahal, अश्विन, बटलर सहित कई स्टार खिलाड़ी इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे, साथ ही श्रेयस अय्यर, पंत, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगने वाली है। इस बार IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन करीब दो दिन चलेगा, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है। ऐसे में इस बार का ऑक्शन 24 और 25 नवंबर के दिन होने वाला है, साथ ही इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम पंजाब टीम लेकर बैठेगी और टीम ने अपने 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Yuzvendra Chahal अपने खास Jos Buttler के लिए हुए भावुक

*Chahal ने रील वीडियो के जरिए दिखाया Jos Buttler के साथ अपना IPL सफर।
*लिखा-2022 में सिर्फ जोट बटलर को खिलाड़ी के तौर पर जानता था, अब वो भाई हैं मेरे।
*आपके साथ हर दिन शानदार रहा, कम लोग ही जानते हैं आपने मेरे लिए क्या किया है-युजी।
*कैप्शन में चहल ने ये भी लिखा कि- हम जल्द ही बल्लेबाजी में साथ में ओपनिंग करेंगे।

इमोशनल कर देगी Yuzvendra Chahal की ये रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

विवादित शो में पहुंचा ये स्पिनर

दूसरी ओर टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर Yuzvendra Chahal की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जो काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में चहल INDIA’S GOT LATENT शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां वो Samay Raina के साथ मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वैसे Samay के इस शो में जमकर गाली गलौज होती है, साथ ही ये शो युवाओं को काफी पसंद आता है। लेकिन अब कुछ फैन्स चहल से नाराज हैं और इन फैन्स के हिसाब से स्पिनर को ऐसे शो में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था।

एक नजर डालते हैं चहल की इन तस्वीरों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Habitat (@indiehabitat)

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...