Skip to main content

ताजा खबर

Royal Challengers Bengaluru को मिला नया कप्तान, Rajat Patidar संभालेंगे टीम की कमान

Royal Challengers Bengaluru को मिला नया कप्तान Rajat Patidar संभालेंगे टीम की कमान

(Image Credit- Instagram)

हर सीजन में फैन्स का दिल जीतने वाली Royal Challengers Bengaluru टीम ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जहां टीम ने IPL 2025 से ठीक पहले अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। नए कप्तान के नाम का कयास पहले से लगाया जा रहा था, ऐसे में देखना अहम होगा की इस टीम का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहता है।

आज तक खिताब नहीं जीत पाई है Royal Challengers Bengaluru टीम

जी हां, Royal Challengers Bengaluru का नाम भी उन टीमों की लिस्ट में आता है, जो आज तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम ने कई कप्तान के अलावा कई कोच बदले, लेकिन उसके बाद भी टीम के हाथ खाली ही रहे। ऐसे में अब टीम एक बार फिर से IPL 2025 के लिए स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगा, साथ ही नए कप्तान का नया जोश टीम को ट्रॉफी उठाने के लिए मोटिवेट करेगा। वैसे इस बार टीम में एक पुराने खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जहां तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फिर से घर वापसी हुई है और इसे देख फैन्स काफी ज्यादा ही खुश थे। दूसरी ओर इस  बार टीम ने ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भी अपनी टीम में शामिल किया है, जो LSG और MI टीम से IPL खेल चुके हैं।

Royal Challengers Bengaluru को मिला नया कप्तान

*Royal Challengers Bengaluru टीम ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान।
*जहां बल्लेबाज Rajat Patidar होंगे अब इस सीजन से RCB टीम के नए कप्तान।
*Bengaluru में मीडिया के सामने टीम मैनेजमेंट ने किया रजत के नाम का ऐलान।
*घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम के लिए वाइट बॉल की कप्तानी करते हैं रजत।

Royal Challengers Bengaluru ने कुछ ऐसे किया कप्तान के नाम का ऐलान

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

ये पोस्ट भी देखो आप लोग

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

IPL 2025 के लिए RCB टीम कुछ इस प्रकार है

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

আরো ताजा खबर

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...