Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma Watch: रोहित शर्मा की इस घड़ी से आप खरीद लेंगे आलीशन घर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Rohit Sharma Watch: रोहित शर्मा की इस घड़ी से आप खरीद लेंगे आलीशन घर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Rohit Sharma Watch

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा कपिल देव और एमएस धोनी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बारबाडोस में 29 जून को फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद टीम चैंपियन बनी और चक्रवात के कारण कई दिनों तक वहीं फंसी रही। हालांकि, बीसीसीआई ने चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की, जिसके बाद 4 जुलाई की सुबह सभी खिलाड़ी, कोच और स्टाफ वापस देश पहुंचे।

यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ और मुंबई में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकली। वहीं खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया था, जिस दौरान वह एक कीमती घड़ी पहने हुए नजर आए थे। इस घड़ी की कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा है।

क्या है खासियत ?

रोहित शर्मा ने जो घड़ी पहनी हुई थी, वह Audemars Piguet Royal Oak Perpetual Calendar है, जो दुनियाभर के बाजार में सिर्फ कुछ ही पीस है। सबसे पहले जापान में इसके लिमिटेड पीस तैयार किए गए थे, फिर साल 2021 में इसे ग्लोबली रिलीज किया गया था, जो सिर्फ 150 पीस ही थे। इस घड़ी की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

इस घड़ी की खासियत यह है कि इसमें एक ब्रेसलेट के साथ एक टाइटेनियम केस है, जिसमें ग्रैंड टैपिसरी डायल मिलता है। इसमें एक Perpetual Calendar ग्रैंड कॉम्पिलेकशन है, जिसमें दिन, तारीख, समय, लीप ईयर, घंटे और मिनट जैसी जानकारी मिलती है। इस लग्जरी घड़ी में 40 घंटे का पॉवर रिजर्व है। यह घड़ी 20 मीटर गहरे पानी में भी खराब नहीं होती।

1970 के दशक के दौरान इसके काउंटरफीट वर्जन उपलब्ध थे और सबसे बड़े ब्रांड बाजार से बाहर हो गए थे। हालांकि, ऑडेमर्स पिगुएट ने मुश्किल समय के दौरान भी खुद को बनाए रखा और Royal Oak वर्जन के रूप में बाजार में प्रवेश किया।

আরো ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन से पहले राहुल चाहर का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएसके मुझे सूट करेगी’

Rahul Chahar (Image credit Twitter – X) IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने खुलकर अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात की है। 26 साल...

IPL 2026 Auction: कब शुरू होगा ऑक्शन, किसके पास कितना पैसा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वे सभी चीजें को आपको पता होनी चाहिए 

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस को जितनी बेसब्री से आईपीएल के ऑक्शन का इंतजार रहता है, शायद ही ऐसा इंतजार किसी टूर्नामेंट के लिए...

IND vs SA 2025: बची हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं अक्षर पटेल- रिपोर्ट्स

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।...

15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर तेज गेंदबाज...