Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma on Retirement: ODI-Test फॉर्मेट से भी रोहित शर्मा का संन्यास? बड़ा खुलासा

Rohit Sharma on Retirement: ODI-Test फॉर्मेट से भी रोहित शर्मा का संन्यास? बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

Rohit Sharma on Retirement From ODI & Test Format: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत लिया है। इस टूर्नामेंट के बाद रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। रोहित के साथ-साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ऐसे में यह तीनों खिलाड़ी अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेलेंगे। लेकिन अब लोगों के मन में यह सवाल है कि, क्या रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे से भी संन्यास लेने का प्लान बना रहे हैं। जब रोहित से संन्यास के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने इतना आगे के बारे में नहीं सोचा है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित के वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चा हर तरफ हो रही है। कई लोगों को लगता है कि रोहित 2027 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वह इस टूर्नामेंट से पहले संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

संन्यास के सवाल पर क्या बोले रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा 14 जुलाई को डलास में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस वक्त उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा-

‘मैं अभी तक नहीं सोच रहा हूं. तो जाहिर है, आप मुझे कुछ और समय खेलते हुए देख सकते हैं।’

क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस बीच इस टूर्नामेंट के बाद टी20 कप्तान की कुर्सी खाली हो गई है। हार्दिक पांडया  इस सीट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

कुछ दिन पहले जय शाह ने कहा था कि रोहित महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बीच, इससे साफ है कि रोहित 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...