Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर इमोशनल हुआ युवा खिलाड़ी, इंस्टा पर बताई मन की बात

Ayush Mhatre And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए रणजी मैच में भले ही Rohit Sharma अपने बल्ले का दम नहीं दिखा पाए, लेकिन उनको लेकर फैन्स में गजब का क्रेज देखने को मिला है। इस बीच मुंबई टीम के एक युवा खिलाड़ी ने रोहित के लिए खास पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सोशल  मीडिया पर सुपर वायरल हो गया।

एक क्रेजी फैन घुस गया था मैदान के अंदर

जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच हुए रणजी मैच में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे थे, इस दौरान सबसे ज्यादा क्रेज Rohit Sharma को लेकर देखने को मिला था फैन्स के बीच। दूसरी ओर एक क्रेजी फैन रोहित से मिलने के लिए बीच मैच में मैदान के अंदर घुस गया था, जिसके बाद ये फैन रोहित के पास जाकर उनसे मिला और फिर सुरक्षाकर्मी उस फैन को लेकर बाहर चले गए थे।

Rohit Sharma के लिए खास पोस्ट शेयर किया युवा खिलाड़ी ने

*मुंबई टीम के खिलाड़ी Ayush Mhatre ने Rohit Sharma के लिए खास पोस्ट किया शेयर।
*Ayush ने रोहित शर्मा के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की, लिखा एक लंंबा कैप्शन भी।
*लिखा-रोहित को देख खेलना शुरू करने से लेकर साथ में ड्रेसिंग रूम शेयर करना शानदार पल है।
*वैसे रोहित की टीम में जगह बनाने के लिए Ayush को इस बार ड्रॉप किया गया था।

युवा खिलाड़ी ने Rohit Sharma के लिए शेयर किया खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Mhatre (@ayush_m255)

एक नजर रोहित शर्मा के इस फैन के वीडियो पर

A fan entered the ground to meet Indian Captain Rohit Sharma. [📸: Nisarg Naik] pic.twitter.com/7ER6gNo6T6

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 25, 2025

शुभमन गिल का बोला बल्ला

एक तरफ रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे, तो दूसरी ओर पंजाब टीम से खेलते हुए शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। जहां गिल ने Karnataka के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोका, इस दौरान उन्होंने 171 गेंदों पर 102 रन बनाए। लेकिन उसके बाद भी पंजाब टीम ये मैच हार गई, वैसे गिल पंजाब टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। दूसरी ओर इस बार होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से लिए गिल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसके तहत गिल टीम इंडिया की उप-कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो जाएगा, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

“मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है” – मिताली राज ने अपना ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना को दी बधाई

Mithali Raj Hails Smriti Mandhana After Record-Breaking Knock (image via X) Mithali Raj congratulates Smriti Mandhana: गुरुवार, 3 सितंबर को भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में महिलाओं के...

SM Trends: 4 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप में हांगकांग महिला टीम के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के बाद, स्मृति मंधाना हांगकांग, चीन के खिलाड़ियों...

BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह

Ajit Agarkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर, 3 सितंबर को मुंबई में BCCI मुख्यालय में एक अहम समीक्षा...

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...