Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma के खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, पिछली 8 टेस्ट पारियों के आंकड़े हैं डराने वाले

Rohit Sharma in Pune test (Photo Source: X)

भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच इस वक्त पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दोनों पारियों में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा है। पहली पारी में रोहित बिना खाता खोले टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हुए तो दूसरी पारी में वो 8 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर कैच आउट हुए।

रोहित का ये खराब फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। बेंगलुरु टेस्ट मैच में उन्होंने दूसरी पारी में अर्धशतक जरूर लगाया था लेकिन वहां भी वो पहली पारी में 2 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। रोहित का ये खराब फॉर्म का सिलसिला पिछले आठ पारियों से चलता आ रहा है।

पिछली आठ टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा के बल्ले से निकल है सिर्फ एक अर्धशतक

पिछली आठ टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है और उनका स्कोर 8,0,52,2,8,23,5,6 कुछ इस तरह से रहा है। रोहित के इन आंकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और शायद इसी वजह से उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद रोहित एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऐसे में अगर भारत को WTC 2023-25 के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उसके लिए वहां रोहित का फॉर्म में रहना भी बेहद जरूरी होगा।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से WTC 2023-25 के फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद ये सभी समीकरण बदल गए हैं। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए यहां से हर एक मैच में अच्छा करना होगा।

Rohit Sharma Bad Form In test cricket

पिछली 8 टेस्ट पारियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं#INDvsNZ #TeamIndia #RohitSharma #Trending #Cricket #CricTrackerHindi pic.twitter.com/l2mXxgOmMM

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) October 26, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...