Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma का Unseen Video आया सामने, पुणे टेस्ट हारने के बाद पूरी तरह टूट चुके थे हिटमैन

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मैचों को कीवी टीम अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। वहीं लगातार दो हार के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान और कोच सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ रोहित की कप्तानी करने के तरीके को गलत बता रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद काफी मायुश और दुखी नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वह सिर झुकाकर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद फैंस को रोहित को इस हाल में देख अच्छा नहीं लगा और स्टैंड्स से ही उनका हौसलाअफजाई करते हुए नजर आए।

Not happy 😔🥺💔 pic.twitter.com/uyX7Pm7Q2b

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 27, 2024

पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने मुरली कार्तिक से बात करते हुए कहा कि हर बार आपको गेंदबाज मैच नहीं जिता सकते। रोहित ने कहा, ‘हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। लेकिन इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट जीतने के लिए आपको सभी 20 विकेट लेने होते है। यह बात सच है, लेकिन आपको रन भी बनाने होते हैं।’

बता दें पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम मात्र 156 पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 255 रन बनाए। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी।

ऐसे में उन्होंने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारत मात्र 245 रन पर ढेर हो गया। इसी के साथ भारत 12 साल बाद अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज हारा है। इससे पहले 2012 में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...