
Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X)
Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए सहमत हो गए हैं, भले ही वह सिलेक्शन कमिटी के उन्हें नजरअंदाज करने के फैसले से नाखुश थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान नेशनल सिलेक्शन पैनल के एक सदस्य ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बजाय रोहित से संपर्क किया और उन्हें कमेटी के भविष्य को लेकर नजरिए के बारे में बताया। रोहित से पूछा गया कि क्या वह लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद पद छोड़ देंगे। हालांकि पूर्व कप्तान पैनल के इस फैसले से साफ तौर पर नाराज थे, लेकिन खबरों के अनुसार, वह 50-ओवर के इंटरनेशनल मैचों से हटने के लिए मान गए।
रोहित ने हाल ही में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी
19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में, इंग्लैंड के खिलाफ 388 रनों का पीछा करते हुए रोहित ने 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे यह साबित हुआ था कि उनकी बेहतरीन बैटिंग क्षमता अभी भी बरकरार है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर 2027 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले टीम में जेनरेशनल ट्रांजीशन करने की तैयारी में दिख रहे हैं, खासकर शुभमन गिल के वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई या सिलेक्शन कमिटी ने वनडे में रोहित को हटाने के फैसले के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। वेरिफाइड रिपोर्ट्स से बस इतना पता चलता है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान एक सिलेक्टर ने पैनल का रुख रोहित को बताया था और लॉर्ड्स मैच के बाद रिटायरमेंट का सवाल उठा था।
इस अनिश्चितता को दूर करने के लिए, मुंबई में हेड कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई है। इसका मकसद भारत की वनडे कोर टीम के लिए रोडमैप को अंतिम रूप देना है जिसका असर सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रवींद्र जडेजा पर भी पड़ेगा।
फिलहाल, रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए दावेदारी में बने हुए हैं, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या जल्द ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध
ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका
‘भारत भी तो आयरलैंड से हारा’ – पाकिस्तान क्रिकेट की चौतरफा आलोचनाओं के बीच बोले PCB चीफ मोहसिन नकवी

