Skip to main content

ताजा खबर

Rohit का शतक कोई तुक्का नहीं, पूरी प्लानिंग के साथ हिटमैन ने कटक में लगाई सेंचुरी, खुद किया बड़ा खुलासा

Rohit का शतक कोई तुक्का नहीं, पूरी प्लानिंग के साथ हिटमैन ने कटक में लगाई सेंचुरी, खुद किया बड़ा खुलासा
Rohit Sharma (Pic Source-X)

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा पर काफी दबाव था। वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में भी अपनी क्षमता को साबित करने में असफल रहे। इसके बाद रोहित जब इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने उतरे तो वहां भी उनका बल्ला नहीं चला।

उनके खराब प्रदर्शन ने उनकी क्षमता पर संदेह पैदा कर दिया था। वहीं कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि अगर वो अपनी फॉर्म में सुधार नहीं करते हैं तो वे खुद को चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर कर सकते हैं। लेकिन दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का शतक का सूखा समाप्त हो गया। उन्होंने रविवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में 119 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को चार विकेट से जीत दिलाई।

अपनी शतकीय पारी को लेकर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान

रोहित ने कटक के मैदान पर 90 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 7 छक्के लगाए। इस शानदार पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। यह उनके वनडे करियर का 32वीं सेंचुरी है। बता दें कि, कई महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित का शतक कोई ‘तुक्का’ नहीं है। उन्होंने प्लानिंग के साथ शतक जड़ा, जिसका खुलासा खुद कप्तान ने किया। 

भारतीय कप्तान ने दूसरे मैच बाद कहा, ”मुझे बल्लेबाजी करने और टीम के लिए रन बनाने में मजा आया। यह एक अहम सीरीज है। लेकिन मैं किस तरह की बल्लेबाजी करना चाहता हूं, इसके लिए योजना बनाई कि वनडे में कैसे बल्लेबाजी करनी है।”

रोहित ने आगे कहा, ”यह फॉर्मेट टी20 से अलग है टेस्ट से छोटा है। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता था और मेरा फोकस यही था।” उन्होंने कहा, ”मैंने खुद को तैयार किया था। स्टंप की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ने मेरा अच्छा साथ निभाया। गिल शानदार खिलाड़ी हैं, वह परिस्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।”

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...