Skip to main content

ताजा खबर

Riyan Parag की नई इंस्टा स्टोरी ने मचाई सनसनी, सपना पूरा हो गया है युवा बल्लेबाज का

Riyan Parag की नई इंस्टा स्टोरी ने मचाई सनसनी सपना पूरा हो गया है युवा बल्लेबाज का

Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया अब टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां इस दौरे के लिए पहली बार Riyan Parag, अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है। ऐसे में ये सभी युवा खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए बेताब हैं, इस बीच बल्लेबाज रियान पराग ने अपने फैन्स के साथ एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है जो सोशल मीडिया की दुनिया में सुपर वायरल हो रही है।

टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव

वहीं जिम्बाब्वे पर टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, लेकिन दौरे के आगाज से पहले ही टीम में बड़ा बदलाव हो गया है। जहां IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले Riyan Parag और अभिषेक शर्मा के अलावा Nitish Kumar Reddy भी चुने गए थे, लेकिन चोट के कारण उनका टीम इंडिया से खेलने का सपना टूट गया है। वहीं अब Nitish की जगह टीम में ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया गया है, दुबे का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन बल्ले से ठीक-ठाक रहा था और उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था।

Riyan Parag ने अपने फैन्स के साथ शेयर की सबसे खास तस्वीर

*जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए Riyan Parag ने खास तस्वीर शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में युवा बल्लेबाज पराग टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान उन्होंने टीम की कैप भी पहन रखी है और तस्वीर पर अंग्रेजी में लिखा है- UNREAL
*टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, 6 जुलाई से होगा आगाज।

RR टीम ने युवा खिलाड़ी के लिए खास पोस्ट किया था सोशल मीडिया पर शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...