Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant vs Litton Das: गुस्से में ऋषभ पंत ने लिटन दास से कहा: ‘मुझे क्यों मार रहे हो?’- देखें वीडियो

Rishabh Pant vs Litton Das: गुस्से में ऋषभ पंत ने लिटन दास से कहा: ‘मुझे क्यों मार रहे हो?’- देखें वीडियो

Rishabh Pant vs Litton Das (Source X)

Rishabh Pant vs Litton Das, IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही है।

34 रन के अंदर टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट खो दिया था। उसके बाद ऋषभ पंत आए और उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी बनानी शुरू की और टीम इंडिया की ध्वस्त हो रही बल्लेबाजी को बचाया। दिसंबर 2022 में हुए रोड एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है और आते ही पहले मैच में उनकी विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ बहस हो गई।

ऋषभ पंत और लिटन दास के बीच हुई बहस 

जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो इस दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ी ऋषभ का ध्यान भटकाने की कोशिश करते नजर आए। उसके बाद नतीजा ये हुआ की बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और ऋषभ पंत के बीच कुछ विवाद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

दरअसल, टीम इंडिया की पारी को संभालते हुए पंत ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन लिटन की एक हरकत से पंत काफी नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस हो गई। बात ये हुई की पंत को एक थ्रो लगा, जिससे वह नाराज हो गए; और दास के साथ उनकी बातचीत स्टंप माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई।

दोनों के बीच हुई ये बातचीत 

पंत – भाई मुझे क्यों मार रहे हो

लिटन – लेग पे लगा ना, वो तो मरेगा ही

ऋषभ पंत- मार ले मैं भी 2 भागूंगा

आप भी देखें वीडियो: ऋषभ पंत और लिट्टन दास के बीच हुई बहस 

আরো ताजा खबर

3 मौके जब बीच मैदान फूटा वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में...

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने दर्ज कराई FIR, किसके खिलाफ लगाया छवि खराब करने का आरोप?

Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज...

“यह हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा समय है” – नेथन स्मिथ ने न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान अमेलिया केर के साथ अपने रिश्ते पर की खुलकर बात

Nathan Smith shares insights on relationship with New Zealand women’s team captain Melie Kerr (image via getty) अमेलिया केर और नेथन स्मिथ को न्यूजीलैंड क्रिकेट का सबसे मशहूर ‘पावर कपल’...

16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. ‘विराट कोहली भारत के बेस्ट फील्डर नहीं हैं’ दिग्गज को लेकर जोंटी रोड्स ने दिया चौंकाने वाला बयान दुनिया के महानतम फील्डरों में...