Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant Six Video: एक घुटने के बल बैठे, स्लॉग-स्वीप शॉट, 107 मीटर लंबा छक्का और गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर

Rishabh Pant Six (Photo Source: X)

Rishabh Pant Six Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे।

आज चौथे दिन सरफराज खान और ऋषभ पंत की जोड़ी ने आकामक अंदाज में बल्लेबाजी कर कीवियों को दिन में तारे दिखा दिए। ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान टिम साउदी के खिलाफ 107 मीटर का लंबा छक्का लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत ने एक घुटने के बल पर बैठकर लगाए छक्का

भारत की दूसरी पारी का 87वां ओवर टिम साउदी ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने शानदार चौका लगाया था। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया, फिर तीसरी गेंद पर उन्होंने 107 मीटर लंबा करारा छक्का लगाया। ऋषभ पंत एक घुटने के बल पर बैठे और स्लॉग-स्वीप शॉट खेलते हुए, स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया। ऋषभ पंत का छक्का देख फील्ड पर तैनात ग्लेन फिलिप्स का मुंह खुला का खुला रह गया। वहीं, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े केएल राहुल के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान थी।

Rishabh Pant Six Video: यहां देखें वीडियो-

𝗢𝘂𝘁 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝗿𝗸! 😍

Rishabh Pant smacks a 1⃣0⃣7⃣m MAXIMUM! 💥

Live – https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4UHngQLh47

— BCCI (@BCCI) October 19, 2024

बता दें, न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान रवींद्र जडेजा द्वारा डाली गई गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के घुटने पर लगी थी, यह उनका वही घुटना था जिसकी सर्जरी हुई है। ऋषभ फिर मैदान से बाहर चल गए थे। तीसरे दिन खेल के टी ब्रेक के दौरान वह बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे और आज भारत के लिए उन्होंने कमाल की पारी खेली।

99 पर आउट हुए ऋषभ पंत

ऋषभ पंत मात्र एक रन से शतक से चूक गए। विलियम ओ रुर्के के खिलाफ 89वें ओवर के दौरान उन्होंने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। ऋषभ पंत ने 105 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 99 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...