Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant One-handed Six Video: ऋषभ पंत ने एक हाथ से छक्का मारकर गेंद को भेजा बाउंड्री के बाहर

Rishabh Pant One-handed Six Video: ऋषभ पंत ने एक हाथ से छक्का मारकर गेंद को भेजा बाउंड्री के बाहर

Rishabh Pant (Source X)

Rishabh Pant hits His Trademark One-handed Six: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि, पहली पारी में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने बस 52 गेंदों पर बस 39 रन बनाए।

लेकिन दूसरी पारी में वह अपने पुराने फॉर्म में लौटते दिखे और अपनी कलात्मक शॉट्स की झलकियां पेश की। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 12वां अर्धशतक भी पूरा किया।

ऋषभ पंत ने खेला ट्रेडमार्क शॉट

पंत ने तीसरे दिन अपनी फिफ्टी 88 गेंदों में पूरी की। लेकिन इस माइल्स्टोन तक पहुंचने से पहले उन्होंने अपने ट्रेडमार्क शॉट्स का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उनका एक हाथ से मारा गया छक्का और घुटनों पर बैठकर मारा गया पैडल स्वीप भी शामिल था।

यह वाकया भारत की दूसरी पारी के 40वें ओवर में हुआ, जब मेहदी हसन मिराज ने ऑफ स्टंप के करीब एक फुलर डिलीवरी फेंकी। पंत ने आगे बढ़ते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से हवा में उठाकर मारा और उसी वक्त उन्होंने एक हाथ से पकड़ खो दी। एक हाथ से मारा गए इस शॉट में इतनी ताकत थी की गेंद सीधे जाकर बाउंड्री के बाहर गिरी।

देखें वीडियो: Rishabh Pant hits His Trademark One-handed Six

IND vs BAN 1st TEST: तीसरे दिन, लंच ब्रेक तक का खेल 

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 205 रन बना लिए हैं,  ऐसे में कुल बढ़त 432 रन की हो चुकी है।
ऋषभ पंत 82 और शुभमन गिल 86 रन बनाकर नाबाद हैं।
दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने आज तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
शुक्रवार को यशस्वी जायसवाल 10 रन, रोहित शर्मा पांच रन और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए थे।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद फंसी टीम इंडिया, जाने सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

India Women’s T20 World Cup semifinal qualification scenarios (image via getty) भारत को महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका...

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...