Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant ने ली सिराज की चुटकी, जस्सी भाई वाले Meme से जुड़ा संदेश लिखा

(Image Credit- Instagram)

पर्थ टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए थे, इस लिस्ट में Rishabh Pant का नाम भी शामिल है। जहां पंत ने एक ऐसी इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई और उस इंस्टा स्टोरी का कनेक्शन एक मीम से है।

Rishabh Pant दोनों ही पारियों में फेल रहे

भले ही टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच अपने नाम किया था, लेकिन इस टेस्ट मैच में Rishabh Pant दोनों ही पारियों में अपने बल्ले से फेल रहे। पंत के अलावा ध्रुव जुरेल का बल्ला भी नहीं चला और वो भी संघर्ष करते हुए नजर आए। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 तारीख से शुरू होगा।

इंस्टा स्टोरी के जरिए Rishabh Pant ने उड़ाया सिराज का मजाक

*Rishabh Pant ने टीम इंडिया की जीत के बाद शेयर की मजेदार इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी पर पंत ने एक संदेश लिखा और टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की।
*उन्होंने इस इंस्टा स्टोरी की शुरूआत सिराज के जस्सी भाई वाले मीम से की थी।
*साथ ही पंत ने सभी खिलाड़ियों को गेम चेंजर बताया है और ये स्टोरी वायरल हो गई।

Rishabh Pant ने टीम इंडिया की जीत के बाद शेयर की ये इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)

दिल्ली टीम के लिए इमोशनल हो गए पंत

Rishabh Pant को इस बार IPL ऑक्शन में LSG टीम ने खरीदा है, जिसके बाद उनका दिल्ली टीम से नाता टूट गया है। ऐसे में अब पंत ने दिल्ली टीम से जुड़ी इमोशनल रील वीडियो शेयर की है और एक काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है। पंत ने कैप्शन में लिखा- दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर उसके बाहर के पलों तक, मैं उन तरीकों से Grow हुआ हू्ं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं यहां एक Teenager के रूप में आया था और हम पिछले नौ सालों में साथ में एक साथ बढ़े हैं। आगे पंत ने लिखा- जिस चीज ने इस यात्रा को सार्थक बनाया वो फैन्स थे और आपने मुझे गले लगाने के साथ मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन चरणों में से एक में मेरे साथ खड़े रहे।

पंत की ये रील वीडियो हो रही है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...