Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant ने लगाया ऐसा कमाल का छक्का, Tim Southee के तो होश ही उड़ गए भाई

Rishabh Pant (Image Credit-Instagram)

टेस्ट क्रिकेट को भी Rishabh Pant कभी-कभी टी20 क्रिकेट जैसे खेलते हैं, जहां वो रेड बॉल के खिलाफ तेजी से बल्लेबाजी कर विरोधी टीम के हाल खराब कर देते हैं। वहीं कीवी टीम के खिलाफ अब पंत का एक छक्का तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और उस छक्के का वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे इस बार तो।

टेस्ट क्रिकेट में कमबैक करते ही शतक जड़ा था

सड़क हादसे के बाद Rishabh Pant ने करीब डेढ़ साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहांं उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी बांग्लादेश के खिलाफ हुई थी। साथ ही पंत ने वापसी के साथ ही शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया था और उनका ये शतक चेन्नई टेस्ट मैच में आया था। दूसरी ओर पंत के आने से टेस्ट क्रिकेट फिर से मजेदार हो गया है, जहां इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे से अपनी कमेंट्री को शुरू कर दिया है और वो फैन्स को हद से ज्यादा पसंद आती है।

गजब का छक्का लगाया है Rishabh Pant ने

*न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाज Rishabh Pant ने लगाया एक बेहद शानदार छक्का।
*अपनी कमाल की पारी के दौरान पंत ने ये दमदार छक्का लगाया था टिम साउदी की गेंद पर।
*ऋषभ पंत का ये छक्का था काफी ज्यादा ही लंबा, सीधे स्टेडियम की छत पर जा गिरी गेंद।
*कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री को भी छक्का देख आया गया था जोश।

Rishabh Pant का शॉट सुपर से भी ऊपर है बॉस

Just another day of Pant-astic moments! 💥#RishabhPant #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports #INDvNZ #TeamIndia pic.twitter.com/Jpjt5aLpXM

— JioCinema (@JioCinema) October 19, 2024

Sarfaraz Khan ने कर दिया कमाल

दूसरी ओर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan के लिए ये टेस्ट मैच काफी यादगार बन गया है, इस खिलाड़ी ने कीवी टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया । इस दौरान सरफराज खान का जश्न देखने लायक था, जहां शतक लगाने के बाद ये बल्लेबाज पूरे जोश के साथ मैदान पर दौड़ लगाने लगा था और ड्रेसिंग रूम में भी उनका शतक देख हर कोई हद से ज्यादा खुश था। इससे पहले उन्होंने Irani Cup में दोहरा शतक लगाते हुए 222 रन बनाए थे।

एक नजर डालते हैं सरफराज खान के जश्न वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...