
Rishabh Pant Six (Photo Source: X)
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन सरफराज खान के अलावा Rishabh Pant शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस दौरान फैन्स को सरफराज के आउट होने का ज्यादा गम नहीं हुआ, लेकिन पंत के आउट होने का सभी काफी ज्यादा दुख है और उसके बाद केएल राहुल सहित पूरी टीम का रिएक्शन देखने लायक था।
कितने रन बनाकर आउट हुए Sarfaraz Khan?
Sarfaraz Khan और Rishabh Pant की बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को संभाला था, इस दौरान सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। साथ ही अपनी पारी में सरफराज ने 195 गेंदों का सामना किया, जिसके बाद वो 150 रन बनाकर आउट हो गए और सरफराज के बाद पंत और पंत के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए है। ऐसे में अब टीम इंडिया के हाथ से ये मैच निकलता जा रहा है और इसका नतीजा कीवी टीम के हक में जाता हुआ नजर आ रहा है।
Rishabh Pant हुए आउट और केएल सहित पूरी टीम इंडिया के उड़ गए होश
*न्यूजीलैंड के खिलाफ Rishabh Pant शतक से चूके, 99 रन के स्कोर पर हो गए बोल्ड।
*पंत जैसे ही हुए आउट, तो दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज केएल राहुल हैरान हो गए।
*इस दौरान केएल राहुल ने दिया निराशा और विश्वास ना करने वाला रिएक्शन।
*ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी भी हैरानी वाला रिएक्शन दे रहे थे पंत के आउट होने पर।
केएल राहुल और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रिएक्शन पंत के आउट होते ही
Rishabh Pant का छक्का देख हो गया था हर कोई हैरान
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
गेम को SLOW कर दिया था कीवी टीम ने
जी हां, जब पंत 99 के स्कोर पर थे, उस दौरान कीवी टीम ने बड़ा खेल कर दिया था औ गेम को Slow कर दिया था। इस दौरान विकेटकीपर ने पहले गेम को रोका, उसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने फील्डिंग बदलने की एक्टिंग की। ऐसे में खेल रूक गया था और फिर जैसे ही गेंद डाली गई पंत 99 रनों पर आउट हो गए। जिसके बाद पंत किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दे पाए, वहीं ड्रेसिंग रूम में उनका तालियों के साथ स्वागत किया गया।
IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया
IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

