
(Photo Source: Instagram)
पिंक बॉल टेस्ट मैच में Rishabh Pant से दमदार बल्लेबाजी की काफी उम्मीद थी, लेकिन ये खिलाड़ी उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। जिसके बाद फैन्स को निराशा हाथ लगी, लेकिन इस बीच पंत खुद टेंशन फ्री नजर आए। जिसका नजारा तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दिखा और अब उनसे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
दूसरे टेस्ट मैच में कैसा रहा Rishabh Pant का प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से हुआ था, जो भारतीय टीम हार गई। वहीं इस टेस्ट मैच में Rishabh Pant अपने बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे, इस दौरान वो पहली पारी में 21 रन बनाकर आउट हो गए और दूसरी पारी में उनके बल्ले से सि्र्फ 28 रन ही निकले।
एडम गिलक्रिस्ट को परेशान करते हुए नजर Rishabh Pant
*Rishabh Pant का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वायरल वीडियो में पंत बीच मैदान पर एडम गिलक्रिस्ट के साथ मस्ती करते हुए दिखे ।
*पीछे से आकर पंत ने गिलक्रिस्ट की आंखों पर हाथ रख लिया था और वो हंस रहे थे।
*जिसके बाद दोनों ने हंस-हंस कर बात की और एक-दूसरे से गले भी मिले ये।
Rishabh Pant ने एडम गिलक्रिस्ट को किया कुछ ऐसे परेशान
View this post on Instagram
A post shared by Foxtel (@foxtel)
डेविड वॉर्नर ने पंत का शॉट कॉपी करने का किया प्रयास
View this post on Instagram
A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)
कब शुरू होगा दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, जिसके 2 मैच हो चुके हैं। पहला मैच पर्थ में भारतीय टीम ने अपने नाम किया था, तो दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में मेजबान टीम ने जीता और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मैच 14 तारीख से खेला जाएगा, जो ब्रिसबेन में होगा और टीम इंडिया वापसी करने पर पूरा फोकस करेगी। वैसे पिंक बॉल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया गया और फैन्स ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह तक दे दी है।
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद
Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

