Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant का ये शॉट देखकर लगा, जैसे धोनी फिर से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant अब टीम इंडिया से मिल रहे हर मौके को भुना रहे हैं, ऐसे में एक लंबे ब्रेक के बाद उनकी हर प्रारूप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की हो चुकी है। दूसरी लंका के खिलाफ भी पंत का बल्ला जमकर हल्ला मचाता हुआ नजर आया, इस बीच विकेकीपर-बल्लेबाज ने कुछ देर के लिए धोनी की याद दिला दी।

Rishabh Pant के अलावा किस-किस का चला बल्ला?

एक तरफ Rishabh Pant ने 49 रनों की पारी खेली थी श्रीलंका के खिलाफ, वहीं बाकी के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। जहां ओपनिंग करने आए यशस्वी ने 40 रन बनाए थे, तो उनके साथ गिल के बल्ले से 34 रन निकले। वहीं कप्तान SKY ने 58 रनों की पारी खेली, जिसके बाद वो मैन ऑफ द मैच चुने गए। लेकिन रिंकू सिंह के अलावा हार्दिक पांड्या और रियान बल्लेबाजी में लंका के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए पहले टी20 मैच में।

धोनी की याद आ गई Rishabh Pant का शॉट देखकर

*Rishabh Pant का एक शॉट देख फैन्स को आ गई पूर्व कप्तान धोनी की याद।
*श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पंत ने मारा शानदार Helicopter Shot।
*एक दम धोनी स्टाइल में लगाया था पंत ने ये शॉट, सीधा लगा लंबा छक्का।
*वीडियो के कमेंट बॉक्स सिर्फ धोनी के नाम से भर दिखा है फैन्स ने अब ।

Rishabh Pant का ये वीडियो आप बार-बार देखना पसंद करेंगे

Wicket-keepers and their love for helicopters 😉 🚁

Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 📺 🤩#SonySportsNetwork #TeamIndia | @RishabhPant17 pic.twitter.com/Bbu7kjje70

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2024

फिर से हाथ से छूट गया था बल्ला

Rishabh Pant 🤝 Letting go of the bat

𝐀 𝐭𝐚𝐥𝐞 𝐚𝐬 𝐨𝐥𝐝 𝐚𝐬 𝐭𝐢𝐦𝐞 🫶🏻

Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 📺 🤩#SonySportsNetwork #TeamIndia pic.twitter.com/yxzWz6l0Vr

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2024

धोनी के करीबी लोगों में आते हैं पंत

जी हां, धोनी के करीबी लोगों की लिस्ट में पंत का नाम भी आता है, जब माही टीम इंडिया से खेल रहे थे। तब पंत और धोनी की जोड़ी को गुरू-चेले की जोड़ी बोला जाता था। दूसरी ओर कई मौकों पर पंत को धोनी के घर भी देखा गया है, पिछले साल इस खिलाड़ी ने माही के साथ दिवाली मनाई थी और दुबई में भी दोनों काफी दिनों तक साथ नजर आए थे। ये भी हो सकता है कि IPL 2025 में ऋषभ पंत आपको CSK टीम से खेलते हुए नजर आ जाए, वैसे इस खिलाड़ी के CSK में जाने की रिपोर्ट्स ही सामने आई हैं और आखिरी में ये फैसला बदल भी सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...