
रविवार, 15 दिसंबर को उस्मान ख्वाजा का कैच लेने के बाद ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस कैच के साथ, पंत के नाम अब टेस्ट में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में 150 शिकार हो गए हैं। पंत ने हमेशा की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा।
ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 150 शिकार करने वाले तीसरे विकेट कीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ सैयद किरमानी मौजूद हैं। पंत ने अपने 150 डिसमिसल में से 135 कैच के साथ 15 स्टंपिंग की है। वहीं भारत के लिए विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में एमएस धोनी नंबर-1 है।
धोनी ने अपने करियर में खेले गए 90 टेस्ट मैचों में कुल 294 शिकर किए हैं, जिसमें 256 कैचों के साथ 38 स्टंपिंग शामिल है। वहीं सैयद किरमानी के नाम 88 मैचों में 198 शिकार है। उन्होंने 160 कैच लेने के साथ धोनी के बराबर 38 स्टंपिंग की थी।
बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल-
एमएस धोनी- 294
सैयद किरमानी- 198
ऋषभ पंत- 150*
किरण मोरे- 130
नयन मोंगिया- 107
तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा के बाद नाथन मैकस्वीनी को भी आउट किया। पिछली 9 पारियों में 7 बार बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को आउट किया है। वहीं खबर लिखे जाने तक नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

