Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant: इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत का बड़ा कारनामा, सिडनी टेस्ट में अपने नाम किया ये माइलस्टोन

Rishabh Pant इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत का बड़ा कारनामा सिडनी टेस्ट में अपने नाम किया ये माइलस्टोन

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

Rishabh Pant Completes 5000 International Runs: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए। 61 रन की पारी खेलने के दौरान पंत ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

ऋषभ पंत ने इस मैच के दौरान 5000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिये हैं। ऋषभ पंत ने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी बने। ऋषभ पंत ने पहली पारी में जुझारू इनिंग्स खेली थी। उन्होंने 98 गेंद में 40 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया था।

पंत ने पहली पारी में क्रीज पर 149 मिनट बिताये और शरीर पर कई चोटें खाते हुए 98 गेंदों में 40 रन बनाए। पंत ने इस पारी के बाद कहा था कि, वह आक्रमण करने की मानसिक स्थिति में नहीं थे। इस बल्लेबाज ने हालांकि दूसरी पारी में विपरीत अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क की लगातार गेंदों पर बड़े छक्के जड़े। उन्होंने स्कॉट बोलैंड और ब्यू वेबस्टर को भी नहीं बख्शा और दोनों गेंदों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए।

जारी BGT में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं Rishabh Pant

जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पंत ने पांच मैचों में 255 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। हालांकि वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। पहली पारी में 185 रन बनाने वाले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ढेर करके चार रन की मामूली बढ़त हासिल की।

भारत के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पंत ने सात शतक और 23 अर्द्धशतक की मदद से 33..97 की औसत से 5,028 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* है। टेस्ट में उन्होंने 43 मैचों और 75 पारियों में 42.11 की औसत से 2,948 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 15 पारियां शामिल हैं। 31 वनडे मैचों में उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। वहीं 76 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 27.26 की स्ट्राइक रेट से 1,209 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

Delhi Capitals (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।...

ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें 

Old Trafford, Manchester (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 5 मैचों की टी20आई सीरीज के...

‘मैकुलम अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे कोच नहीं’ – इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

Brendon McCullum (L) and Rob Key (R) (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की लीडरशिप पर तीखा हमला किया है, और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम...