Skip to main content

ताजा खबर

Reports: भारतीय टीम के मुख्य कोच की वेतन को लेकर गौतम गंभीर और BCCI के बीच चल रही महत्वपूर्ण बातचीत

Gautam Gambhir

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अब राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल भी पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि अब राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा। गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी। गौतम गंभीर के Mentorship में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने केवल दो आवेदनकर्ताओं गौतम गंभीर और WV Raman के साथ इस पद का साक्षात्कार लिया था।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच की कमान गौतम गंभीर को सौंपी जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर और बीसीसीआई इस पद को लेकर वेतन पर बातचीत कर रहे हैं। बता दें, राहुल द्रविड़ को कोचिंग की जिम्मेदारी के लिए सालाना 12 करोड़ रुपए मिलते थे। गौतम गंभीर ने इससे पहले ना तो अंतरराष्ट्रीय स्तर में और ना ही घरेलू लीग में किसी टीम की कोचिंग की है। उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की Mentorship की थी।

भारत श्रीलंका का दौरा नए मुख्य कोच के साथ करेगा

भारतीय टीम इस समय जिंबाब्वे के दौरे पर है। पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने जीत दर्ज की। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस दौरे में अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

इस दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह पुष्टि कर दी है कि टीम नए मुख्य कोच के साथ इस दौरे पर जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस दौरे को मिस करेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...