Skip to main content

ताजा खबर

RCB troll Pakistan team: RCB ने पाकिस्तान टीम को किया बुरी तरह से ट्रोल, ट्वीट हुआ वायरल

RCB brutally troll Pakistan (Source X)

RCB troll Pakistan team: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो गया है। इस सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से जीत हासिल की और पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। घरेलू धरती पर एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर टीम के साथ-साथ हर एक खिलाड़ी को ट्रोल किया जा रहा है। इस बहती गंगा में आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने भी अपने हाथ धोए हैं।

RCB ने पाकिस्तान टीम को किया बुरी तरह से ट्रोल 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की गई। यह तस्वीर पूरी तरह से पाकिस्तानी टीम को ट्रोल करने के मकसद से और पाकिस्तानियों के जले पर नमक छिड़कने के लिए की गई थी।

पोस्ट में भारतीय टेस्ट टीम की तस्वीर थी, जिसमें पाकिस्तान और भारत के घरेलू रिकॉर्ड की तुलना की गई थी। बता दें कि, यह पाकिस्तान की लगातार 10वीं घरेलू टेस्ट हार थी, जबकि भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद से घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 17 जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा है।

RCB ने पाकिस्तान को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया 

इस पोस्ट में भारत के 17 टेस्ट श्रृंखला जीतने के रिकॉर्ड की तुलना में पाकिस्तान की 10वीं घरेलू टेस्ट हार की ओर इशारा किया गया।

RCB troll Pakistan team

“घरेलू मैदान पर जीत इतनी आसान नहीं है जितना यह टीम दिखाती है।”

Winning at home isn’t as easy as this team makes it look like 😌

And they are back this month 😉 pic.twitter.com/Ij7jl8KHCh

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 3, 2024

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश का मुकाबला भारत से 

भारत अगले वर्ष 2025 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले 10 टेस्ट खेलेगा, जिसमें उनकी पहली घरेलू टेस्ट श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होगी। WTC Points Table की बात की जाए, तो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम 74 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। इसके बाद 90 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है।

हालांकि, भारत (68.52) के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का पाॅइंट्स प्रतिशत 62.50 है, इस वजह से वह ज्यादा पाॅइंट होने के बाद भी दूसरे नंबर पर है। 36 अंको के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है। बांग्लादेश 33 पॉइंट्स के साथ चिउठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 16 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सुनील नरेन के सामने जूझते रहे संजू सैमसन, CSK vs KKR मैच में होगी नजर

Sunil Narine Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है।...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला बड़ा बूस्ट, ब्रेक के बाद टीम से जुड़ने के लिए तैयार Will Jacks

IPL 2026: Will Jacks (image via getty) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, 2026 आईपीएल सीजन के पहले चार मैच मिस करने के बाद, मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी करने...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया

sign Dilshan Madushanka (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। टीम ने इंग्लैंड...

CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs KKR: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 22वें मैच में, टॉस जीतने...