Skip to main content

ताजा खबर

RCB Final Squad for IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट-

RCB (Photo Source: Getty Images)

RCB Final Squad for IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में संपन्न हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछला सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा था। लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन फिर एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारकर टीम बाहर हो गई और एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ी विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया था।

मेगा ऑक्शन में टीम 83 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने फैंस को निराश करने का काम किया। क्योंकि उन्होंने मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों के लिए RTM का इस्तेमाल नहीं किया। ऑक्शन में टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा और आगामी सीजन के लिए कैसा है टीम का स्क्वॉड, आइए आपको बताते हैं-

फ्रेंचाइजी ने इन विदेशी प्लेयर्स पर बहाए करोड़ों

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को ऑक्शन में 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हेजलवुड इस ऑक्शन में आरसीबी द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी है। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैचों में 8.06 की इकॉनमी से 35 विकेट लिए हैं।

बेंगलुरु ने फिल साल्ट (11.50 करोड़), लियम लिविंगस्टोन (8.75 करोड़), टिम डेविड (3 करोड़) और जैकब बैथेल (2.60 करोड़) जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा है।

भुवी और जितेश शर्मा को RCB ने खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। भुवी पिछले 10 सालों से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। भुवी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 176 मैचों में 7.56 की इकॉनमी से 181 विकेट लिए हैं।

फ्रेंचाइजी ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (11 करोड़), गेंदबाज रसिख डार (6 करोड़), सुयश शर्मा (2.60 करोड़), क्रुणाल पांड्या (5.75 करोड़) और देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़) पर भी भरोसा दिखाया है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन-

प्लेयर
रोल
प्राइस
विराट कोहली
बल्लेबाज
21 करोड़
रजत पाटीदार
बल्लेबाज
11 करोड़
यश दयाल
गेंदबाज
5 करोड़

RCB Final Squad for IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड, खिलाड़ियों के प्राइस के साथ-

प्लेयर
रोल 
प्राइस
विराट कोहली
बल्लेबाज
21 करोड़
जोश हेजलवुड
गेंदबाज
12.50 करोड़
फिल साल्ट
विकेटकीपर-बल्लेबाज
11.50 करोड़
रजत पाटीदार
बल्लेबाज
11 करोड़
जितेश शर्मा
विकेटकीपर-बल्लेबाज
11 करोड़
भुवनेश्वर कुमार
गेंदबाज
10.75 करोड़
लियम लिविंगस्टोन
ऑलराउंडर
8.75 करोड़
रसिख डार
गेंदबाज
6 करोड़
क्रुणाल पांड्या
ऑलराउंडर
5.75 करोड़
यश दयाल
गेंदबाज
5 करोड़
टिम डेविड
ऑलराउंडर
3 करोड़
सुयश शर्मा
गेंदबाज
2.60 करोड़
जैकब बैथेल
ऑलराउंडर
2.60 करोड़
नुवान तुषारा
गेंदबाज
1.60 करोड़
रोमारियो शेफर्ड
ऑलराउंडर
1.50 करोड़
स्वप्निल सिंह
ऑलराउंडर
50 लाख
मनोज भांडगे
ऑलराउंडर
30 लाख
देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज
2 करोड़
स्वास्तिक चिकारा
बल्लेबाज
30 लाख
मोहित राठी
गेंदबाज
30 लाख
अभिनंदन सिंह
गेंदबाज
30 लाख

RCB Final Squad for IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड-

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...