Skip to main content

ताजा खबर

RCB से विदाई के बाद ग्लेन मैक्सवेल होंगे CSK के अगले स्टार? धोनी की टीम का बड़ा दांव!

RCB से विदाई के बाद ग्लेन मैक्सवेल होंगे CSK के अगले स्टार? धोनी की टीम का बड़ा दांव!

Glenn Maxwell (Source X)

Glenn Maxwell: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) मेगा नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को अलविदा कह सकते हैं। इस बात को इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर RCB टीम को अनफॉलो कर दिया है।

इस खबर के बाद ग्लेन मैक्सवेल RCB टीम से बाहर होने वाले हैं, ऐसी अफवाहें सामने आई हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कौन सी टीम खरीद सकती है?

आईपीएल 2021 की तस्वीर हुई वायरल  

आपको बता दें कि यह चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी होगी जो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को खरीदने में दिलचस्पी रखती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बात का क्या  सबूत है। आपको बता दें कि, इसका मुख्य कारण 2021 में मिली नीलामी के दौरान देखने को मिला था। CSK ने उस दिन मैक्सवेल के लिए भारी बोली लगाई थी।

यहां देखें तस्वीर 

RCB से मैक्सवेल को छीनना चाहती थी CSK

दरअसल, उस मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल का नाम पुकारते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 की नीलामी में बोली लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच RCB ने एंट्री मारी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने CSK को जबरदस्त टक्कर देनी शुरू की। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता के कारण मैक्सवेल की कीमत 10 करोड़ रुपये के पार गई।

हालाँकि, CSK की फ्रेंचाइजी मैक्सवेल को जाने देने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 13.75 करोड़ तक की बोली लगाई और आखिरकार RCB मैक्सवेल को 14 करोड़ में खरीदने में कामयाब रही। इस चीज से यह समझ आता है CSK ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए 13.75 करोड़ रुपये तक जाने के लिए तैयार थी।

इसलिए इस फोटो के सामने आते ही कहा जा रहा है कि अगर ग्लेन मैक्सवेल इस बार मेगा ऑक्शन में आते हैं तो CSK उनपर जरूर बोली लगाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स को भी एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है, इसलिए अगर ग्लेन मैक्सवेल मेगा एक्शन के जरिए येलो आर्मी में शामिल हों तो आप आश्चर्यचकित न हों।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...

BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच? 

BBL 2025-26 (Image Credit- Twitter X) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग यानि कि बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर से शुरू होने के लिए तैयार है।...

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...