Skip to main content

ताजा खबर

RCB खिलाड़ी सौरव चौहान ने आईपीएल 2024 के दौरान धोनी के साथ हुई पहली मुलाकात को लेकर किया बड़ा खुलासा

Saurav Chauhan With MS Dhoni (Pic Source-X)

सौरव चौहान ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू किया था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से तीन मैच खेले थे, जहां इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। हाल ही में सौरव चौहान ने इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को लेकर बड़ा खुलासा किया।

बता दें कि, चौहान की मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में हुई थी। इस युवा खिलाड़ी ने इस बात का खुलासा किया कि वो गलती से अपने साथ ऐसा Marker ले गए थे, जो सही से चल नहीं रहा था।

ईशान जोशी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए सौरव चौहान ने कहा कि, ‘मुझे महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ अपने टीशर्ट के पीछे चाहिए था। उन्होंने मुझसे Marker लाने को कहा ताकि मैं साइन कर पाऊं। मैं भागकर Marker लेने के लिए गया और वहां दो थे। एक खुला हुआ था और एक बंद था। मैं जल्दी में था इसलिए जो खुला हुआ Marker था मैं वही ले आया। वो वाला बिल्कुल भी नहीं चल रहा था और मैंने उन्हें वही दे दिया।

उन्होंने साइन करने की कोशिश की, लेकिन वो बिल्कुल भी नहीं चल रहा था। धोनी भाई ने मुझसे कहा कि क्या सस्ता Marker लेकर आ गया है तू यहां पर चल भी नहीं रहा। इसके बाद मैं दूसरा वाला लेने जाने लगा, लेकिन धोनी ने खुद दूसरे Marker से मुझे ऑटोग्राफ दिया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S A U R A V . C H A U H A N (@saurav.27._)

धोनी भाई से मिलने के लिए मुझे 15 से 20 मिनट इंतजार करना पड़ा: सौरव चौहान

युवा खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘उनसे मिलने के लिए मैं 15 से 20 मिनट तक इंतजार करता रहा। दरअसल वो अंदर चले गए थे और मैं उनका बाकी आरसीबी खिलाड़ियों के साथ बाहर इंतजार कर रहा था। हमने अधिकारियों से कहा कि उनके साथ कुछ तस्वीरें लेनी है। उन्होंने हमसे कहा कि सबको 10 मिनट इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि धोनी व्यस्त है।

इसके बाद हम अंदर गए और उनसे बातचीत की। मुझे बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि मैं धोनी भाई से बात कर रहा हूं, क्योंकि वो अच्छी तरह से बात कर रहे थे और उन्होंने मुझे बल्लेबाजी के कुछ टिप्स भी दिए।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

IPL 2026: Suresh Raina reveals chat with MS Dhoni amid retirement rumours (image via IPL/X) सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बात...

IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, KKR vs MI: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, मुंबई इंडियंस 20 मई, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स...

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...