Skip to main content

ताजा खबर

RCB की जर्सी में Virat Kohli का बड़ा कमाल, 9000 रन किए पूरे और इस मामले में वॉर्नर को छोड़ा पीछे

RCB की जर्सी में Virat Kohli का बड़ा कमाल 9000 रन किए पूरे और इस मामले में वॉर्नर को छोड़ा पीछे

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम ने 18.4 ओवरों में 228 रन के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया। बता दें, ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। लखनऊ को हराने के बाद RCB ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने RCB के लिए खेलते हुए बड़ा कमाल कर दिया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 9000 रन पूरे किए और साथ ही लीग में सर्वाधिक अर्धशतक के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है।

किसी एक टीम के लिए 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं विराट कोहली

विराट कोहली टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 रन बनाते ही यह इतिहास रचा। विराट ने आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में मिलाकर RCB के लिए 270 पारियां खेली हैं। इसमें 257 आईपीएल पारियों में 8606 रन और 14 चैंपियंस लीग टी20 पारियों में 424 रन बनाए हैं।

टी20 में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन:

  • 1 – विराट कोहली: RCB के लिए 9003 रन*
  • 2 – रोहित शर्मा: MI के लिए 6060 रन
  • 3 – जेम्स विंस: हैम्पशायर के लिए 5934 रन
  • 4 – सुरेश रैना: CSK के लिए 5529 रन
  • 5 – एमएस धोनी: CSK के लिए 5314 रन

विराट कोहली के RCB के लिए आंकड़े (IPL + CLT20)

  • पारी: 270
  • रन: 9030
  • हाईएस्ट स्कोर: 113*
  • बल्लेबाजी औसत: 39.6
  • शतक: 8
  • अर्धशतक: 65
  • चौके: 811
  • छक्के: 305
  • स्ट्राइक रेट: 133.69
  • कैच: 127

विराट कोहली ने वॉर्नर को पछाड़ा

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 63वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की बहुमूल्य पारी भी खेली। विराट वॉर्नर (62), शिखर धवन (51) और रोहित शर्मा (46) से आगे निकलकर इस सूची में टॉप पर पहुंच गए है।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

MI (Image Credit- Twitter X)आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुम्बई इंडियंस को उनके खिताबों के लिए पहचाना जाता है। एमआई के पास वैसे तो कई बेहतरीन प्रदर्शन...

बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में नहीं मिली बाबर-रिजवान समेत इन खिलाड़ियों को जगह

Mohammad Rizwan and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की...

8 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)1) घरेलू क्रिकेट में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे पृथ्वी शॉ, ले लिया अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला भारतीय क्रिकेटर...

ENG vs IND 2025: “स्टोक्स के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती” लॉर्ड्स टेस्ट से पहले माइकल एथरटन का बड़ा बयान

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल एथरटन का मानना है कि, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए भारतीय टीम के खिलाफ लॉर्ड्स...