Skip to main content

ताजा खबर

RCB से अलग होने का बहुत गम है Mohammed Siraj को, तो टीम ने भी ‘DSP’ के प्रति जताया प्यार

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

IPL में कई सालों तक Mohammed Siraj ने RCB टीम के लिए गजब का प्रदर्शन किया, लेकिन अब इस टीम के साथ गेंदबाज का रिश्ता टूट गया है। जहां RCB टीम ने सिराज को मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा, जिसके बाद हर कोई हैरान था। वहीं अब रफ्तार के सौदागर ने RCB के लिए इमोशनल रील वीडियो शेयर की है और इस टीम ने भी एक रील पोस्ट की है।

Mohammed Siraj ने RCB टीम के लिए शेयर की अपनी भावना

Mohammed Siraj ने एक रील वीडियो शेयर की है, इस रील के जरिए उन्होंने RCB टीम के साथ अपना सफर दिखानी की कोशिश की है। रील में उन्होंने ना हमारा हुआ और ना तुम्हारा हुआ गाना लगाया है, साथ ही काफी लंबा कैप्शन लिखा है। सिराज ने लिखा कि- 7 साल RCB के साथ मेरे दिल के बहुत करीब हैं. जैसे ही मैं आरसीबी शर्ट में अपने समय को याद करता हूं तो मेरा दिल प्यार और भावना से भर जाता है। जिस दिन मैंने पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनी थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बीच ऐसा बॉन्ड बनेगा। आगे उन्होंने लिखा कि-मेरे जरिए आरसीबी के रंग में फेंकी गई पहली गेंद से लेकर हर विकेट लेने तक  खेला गया हर मैच, आपके साथ साझा किया गया हर पल सफर असाधारण से कम नहीं है। उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन इन सबके बीच एक चीज स्थिर रही है आपका अटूट सपोर्ट।

RCB टीम के लिए Mohammed Siraj का वायरल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

Siraj के लिए इस टीम ने भी शेयर की एक रील वीडियो

*RCB टीम ने भी सिराज के लिए स्पेशल रील वीडियो शेयर की है इंस्टा पर।
*अच्छा चलता हूं गाने पर रील शेयर की है टीम ने इस तेज गेंदबाज की।
*रील के जरिए सिराज के शानदार पल शेयर किए हैं सात सालों के।
*कैप्शन में लिखा-भारी दिल के साथ आपको अलविदा कहते हैं हम।

एक नजर डालते हैं इस रील वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

अब किस टीम से खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी?

वहीं IPL मेगा ऑक्शन में गुजरात टीम सिराज को खरीदने में सफल हुई है, जहां इस टीम ने गेंदबाज को 12 करोड़ से ज्यादा की रकम में अपने नाम किया है। वहीं GT टीम का हिस्सा रहे शमी अब आपको SRH से खेलते हुए नजर आने वाले हैं और उनको भी करोड़ की रकम में SRH टीम ने खरीदा है।

सिराज का पहला रिएक्शन गुजरात टीम में जाने के बाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...