Skip to main content

ताजा खबर

Ravi Shastri ने टेस्ट क्रिकेट में प्रमोशन और डिमोशन के लिए दो स्तरीय प्रणाली की सिफारिश की 

Ravi Shastri ने टेस्ट क्रिकेट में प्रमोशन और डिमोशन के लिए दो स्तरीय प्रणाली की सिफारिश की 

Ravi Shastri (Image Credit- Twitter)

विश्व विजेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने टेस्ट क्रिकेट में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। 62 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में प्रमोशन और डिमोशन के लिए दो स्तरीय प्रणाली की सिफारिश की है। गौरतलब है कि हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में फैंस काफी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

शास्त्री ने यह बयान लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 5 जुलाई, शुक्रवार को हुए वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट (World Cricket Connects) के पहले इवेंट के दौरान सामने आया है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर ने टी20 क्रिकेट में भी बदलाव को लेकर बात कही है, और शास्त्री का यह बयान एमसीसी (MCC) द्वारा रिलीज भी किया गया है। शास्त्री ने क्रिकेट के सबसे छोटे फाॅर्मेट से वित्तीय महत्व और फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत इसके मैनेजमेंट की आईसीसी की जिम्मेदारी भी व्यक्त की है।

रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि रवि शास्त्री ने क्रिकबज के हवाले से कहा- शास्त्री ने इस इवेंट में टेस्ट क्रिकेट में रूचि बनाए रखने के लिए प्रमोशन और डिमोशन वाली दो स्तरीय प्रणाली का प्रस्ताव दिया। साथ ही शास्त्री ने टी20 क्रिकेट के वित्तीय महत्व और भविष्य के दौरान कार्यक्रम के प्रबंधन में आईसीसी की भूमिका पर भी जोर दिया। इस बयान के बाद इस बहस ने खेल के सकारात्मक विकास को आकार देने में मदद करने के लिए उपस्थित लोगों के लिए विचारों की एक श्रृंखला उत्पन्न की है।

इसके अलावा इस इवेंट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्राॅस ने ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर इसके महत्व को लेकर बात की, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर (Venky Mysore) ने क्रिकेट के विकास की सीमाओं को आगे बढ़ाने और क्रिकेट ब्रांडों के वैश्वीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालने के बारे में बात की।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...