
(Image Credit- Instagram)
युवा स्पिन गेंदबाज Ravi Bishnoi इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, ऐसे में वो आए दिन कोई ना कोई नया वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्पिनर ने इस बार एक बड़ा फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवि के दोस्तों ने उनकी पोल खोल दी है और ये वीडियो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
Ravi Bishnoi को लेकर गौतम गंभीर का एक अलग प्लान हो सकता है
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खास खिलाड़ियों की लिस्ट में Ravi Bishnoi का नाम भी शामिल है, ऐसे में रवि का अब टीम इंडिया से लगातार खेलना पक्का है। साथ ही गंभीर अब चहल की जगह रवि का स्थान टीम में पक्का करने में लगे हैं, जिसके चलते चहल का इंटरनेशनल करियर लगभग-लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। LSG के मेंटोर रहते हुए गंभीर ने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी को करीब से देखा है, साथ ही युवा होने चलते इस खिलाड़ी के पास टीम में जगह बनाए रखना का शानदार मौका है।
कैसे हुआ Ravi Bishnoi के झूठ का खुलासा?
*Ravi Bishnoi ने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो किया शेयर।
*खिलाड़ी एक पोल पर सटीक तरीके से पत्थर मारने की कोशिश में लगा था।
*रवि ने तीन पत्थर मारे भी, जिसके बाद ऐसा लगा कि उनका निशाना सही था।
*लेकिन पीछे से स्पिनर के दोस्त दूसरे पोल के पास थड़े होकर कर रहे थे आवाज।
ये बड़ा मजेदार वीडियो शेयर किया है Ravi Bishnoi ने
A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)
क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी नेट्स में कड़ी मेहनत करता है स्पिनर
A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)
अपने बोर्ड एग्जाम छोड़े थे इस खिलाड़ी ने
जी हां, क्रिकेट को लेकर रवि बिश्नोई इतने ज्यादा क्रेजी थे कि उन्होंने एक बार अपने बोर्ड के एग्जाम तक छोड़ दिए थे, जिसका खुलासा खुद इस गेंदबाज ने किया था। दरअसल एक समय था रवि के बोर्ड के एग्जाम होने वाले थे, तो दूसरी ओर वो RR टीम के नेट गेंदबाज थे। ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपने बोर्ड एग्जाम छोड़ दिए थे, वैसे आपको बता दें कि रवि के पिता जी एक टीचर हैं।
IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर
पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर
IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी
19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

