Skip to main content

ताजा खबर

Rashid Khan Horizontal Bat Helicopter Shot Video: राशिद खान ने इजात किया नए किस्म का हेलिकॉप्टर शॉट

Rashid Khan Horizontal Bat Helicopter Shot Video (Source X)

Rashid Khan Horizontal Bat Helicopter Shot Video: अमेरिका में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) ने तूफानी बल्लेबाजी की। एमआई न्यूयॉर्क के लिए बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया।

अपनी पारी के दौरान राशिद खान ने ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ खेला जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। राशिद के शॉट का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राशिद खान का हेलीकॉप्टर शॉट (Rashid Khan Helicopter Shot) वीडियो हुआ वायरल 

𝙉𝙊. 𝙉𝙊𝙏𝙀𝙎! 🔥#OneFamily #MINewYork #CognizantMajorLeagueCricket #MINYvTSK | @rashidkhan_19 pic.twitter.com/qgAGx29l3M

— MI New York (@MINYCricket) July 25, 2024

राशिद खान ने खेली धुआंधार पारी 

एमआई न्यूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मैच में अफगानिस्तान के राशिद खान ने तूफानी बल्लेबाजी की। लेकिन राशिद खान की बल्लेबाजी एमआई न्यूयॉर्क टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। हालांकि राशिद जीत तो नहीं सके लेकिन उनकी धुआंधार पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राशिद खान ने बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए।

राशिद ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। एमआई न्यूयॉर्क की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने 55 रन बनाए। इसके बाद मोनांक पटेल ने 48 रन बनाए।  इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 163 रन बनाए थे।

I’m not in danger I’m the danger
– Rashid Khan pic.twitter.com/IGyy3tTfJS

— Mumbai Indians FC (@MIPaltanFamily) July 25, 2024

इस चुनौती का पीछा करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने 1 विकेट खोया और 18.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदों पर 72 रन बनाए। डु प्लेसिस ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। फिर ड्वेन कॉनवे ने 51 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली और एरोन हार्डी ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली। टेक्सास सुपर किंग्स ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...