Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy Match Fees 2025: रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की सैलरी कितनी है? जानें मैच फीस से लेकर सैलरी ब्रेकअप

Ranji Trophy 2024 (Pic Source-Twitter)

Ranji Trophy Match Fees: रणजी ट्रॉफी, भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। भारत के इस प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी ने हाल ही में काफी चर्चा बटोरी है, खासकर तब से जब से विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे अपने-अपने राज्य टीमों के लिए खेलते नजर आए।

हालांकि, कई लोग यह जानना चाहते हैं कि रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को प्रति मैच कितनी कमाई होती है। पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू खिलाड़ियों को बेहतर समर्थन देने के लिए मैच फीस में बदलाव किए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को कितनी सैलरी (Ranji Trophy Player Salary) मिलती है?

आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों के इनकम से जुड़े सभी जानकारी

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की आय उनके अनुभव और मैचों में भागीदारी के आधार पर तय की जाती है:

40 से अधिक मैच खेल चुके खिलाड़ी: प्रतिदिन 60,000 रुपये (प्लेइंग XI में)।
21 से 40 मैच खेल चुके खिलाड़ी: प्रतिदिन 50,000 रुपये।
20 या उससे कम मैच खेल चुके खिलाड़ी: प्रतिदिन 40,000 रुपये।
रिजर्व खिलाड़ी: प्रतिदिन 30,000 रुपये।
नॉन-प्लेइंग स्क्वाड मेंबर: प्रतिदिन 25,000 रुपये।

रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स सैलरी ब्रेकअप 2025 (Salary Structure)

केटेगरी (Category)
 प्लेइंग 11 में खेल रहे खिलाड़ियों की सैलरी (हर दिन)
रिजर्व में बैठने वाले खिलाड़ी (हर दिन)
41-60 मैच
₹60,000
₹30,000
21-40 मैच
₹50,000
₹25,000
0-20 मैच
₹40,000
₹20,000
नॉन-प्लेइंग स्क्वाड मेंबर
₹25,000
N/A

IPL के मुकाबले घरेलू क्रिकेटर्स की इनकम (IPL Salary vs Ranji Trophy Salary)

लंबे समय तक, घरेलू खिलाड़ियों को लगता था कि उनकी कमाई IPL के मुकाबले काफी कम है। इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, BCCI ने एक संशोधित वेतन संरचना पेश की ताकि रणजी खिलाड़ियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की आय संरचना (Ranji Trophy Match Salary 2025) में हुए बदलाव से घरेलू क्रिकेट को नई ऊर्जा मिली है। अब खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर बेहतर वेतन मिल रहा है, जिससे भारतीय क्रिकेट का भविष्य और उज्जवल होगा।

घरेलू मैच फीस बढ़ाने पर चल रही चर्चा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI घरेलू मैच फीस में और वृद्धि पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव पर चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर की अगुवाई में चर्चा हो रही है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जो खिलाड़ी IPL में नहीं खेलते, वे घरेलू क्रिकेट के जरिए भी अच्छी आय अर्जित कर सकें।

प्रस्ताव के मुताबिक:

घरेलू मैच फीस को दोगुना करने पर विचार चल रहा है।
अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो एक घरेलू खिलाड़ी पूरे रणजी सीजन में 75 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमा सकता है।
वर्तमान में, एक सीनियर खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचने पर लगभग 25 लाख रुपये कमाता है, जबकि अन्य खिलाड़ियों की आय 17 से 22 लाख रुपये के बीच होती है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न: रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को प्रति मैच कितनी सैलरी मिलती है?

उत्तर: प्लेइंग 11 में खेल रहे खिलाड़ियों की सैलरी 60 हजार रुपये होती है। (नोट: उनके करियर में खेले गए मैच के मुताबिक)

प्रश्न: रणजी ट्रॉफी और IPL की सैलरी में कितना अंतर है?

उत्तर: रणजी ट्रॉफी के मुताबिक खिलाड़ियों की कमाई IPL के मुकाबले काफी कम है।

प्रश्न: BCCI ने घरेलू क्रिकेटर्स की सैलरी में क्या बदलाव किए हैं?

उत्तर: घरेलू मैच फीस को दोगुना करने पर विचार चल रहा है।

प्रश्न: रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की सैलरी कितनी है?

उत्तर: नॉन-प्लेइंग स्क्वाड मेंबर को प्रतिदिन 25,000 रुपये मिलते हैं।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...