
Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X)
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी है। रविवार, 1 फरवरी को उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेलते हुए कर्नाटक को रोमांचक जीत दिलाई।
मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चौथे दिन कर्नाटक को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य मिला था और घरेलू टीम पंजाब को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल जल्दी आउट हो गए, जिससे दबाव बढ़ गया। लेकिन कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने जिम्मेदारी संभाली और मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर मैच की दिशा बदल दी।
दोनों के बीच 72 गेंदों में 113 रन की तेज साझेदारी हुई, जिसने कर्नाटक को जीत की मजबूत उम्मीद दी। मयंक अग्रवाल ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही कर्नाटक की पारी डगमगा गई।
पडिक्कल की कप्तानी पारी से कर्नाटक ने किया शानदार रनचेज
कुछ ही समय में अनिश केवी और स्मरण रविचंद्रन भी आउट हो गए और स्कोर 130/1 से गिरकर 134/4 हो गया। ऐसे नाजुक हालात में पडिक्कल को एक मजबूत साझेदार की जरूरत थी, जो उन्हें श्रेयस गोपाल के रूप में मिला। गोपाल ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन जोड़े।
गोपाल के आउट होने के बाद विद्ध्याधर पाटिल क्रीज पर आए। उन्होंने 10 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर पडिक्कल का अच्छा साथ दिया। अंत तक देवदत्त पडिक्कल डटे रहे और 85 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाकर कर्नाटक को जीत तक पहुंचाया। उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 141 से अधिक रहा।
कर्नाटक ने लक्ष्य को केवल 27.5 ओवर में हासिल कर लिया और मैच पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ कर्नाटक ने कुल 27 अंक हासिल किए और ग्रुप में मध्य प्रदेश के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
पंजाब की ओर से अनमोलजीत सिंह ने तीन विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 40 रन खर्च किए। अब क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक का सामना अपराजित मुंबई टीम से होगा, जिसने एलीट ग्रुप D में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर, बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी अन्य टीमें हैं।
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

