Skip to main content

ताजा खबर

RANJI TROPHY 2025: जम्मू कश्मीर ने किया बड़ा उलटफेर, रोहित-अय्यर-रहाणे की टीम को पांच विकेट से हराया

J&K, Mumbai (Photo Source: X)

जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौरे के पहले मैच में इतिहास रचा। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई की टीम स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से बाजी मारी।  बता दें, मुंबई रणजी की डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन इस मुकाबले में वह पूरी तरह फ्लॉप रही।

जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए इस मैच में मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। वहीं, टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे लेकिन पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू कश्मीर की टीम इन स्टार खिलाड़ी पर भारी पड़ी और दमदार जीत हासिल की।

बता दें, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों के बीच दूसरी बार आमना-सामना हुआ था। हैरानी की बात ये है कि पिछली बार भी जम्मू कश्मीर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।

MUM vs J&K: कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। मुंबई की पूरी टीम 33.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान ओपनर रोहित शर्मा 3 रन और यशस्वी जायसवाल 4 रन ही बना सके. कप्तान रहाणे भी 12 रनों का योगदान दे सके। श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे और शिवम दुबे को खाता भी नहीं खोल सके. इसके जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली बारी में 206 रन बनाए।

दूसरी पारी में भी मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। हालांकि शार्दुल ठाकुर की शतकीय पारी के दम पर टीम ने 290 रन बनाकर जम्मू कश्मीर के सामने 205 रन का टारगेट रखा। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया और एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम की। जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने मुकाबले में कुल 7 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK, Super 8: बारिश फिर करेगी मजा किरकिरा! जाने कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

ENG vs PAK, Super 8: pitch and weather report (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।...

T20 WC 2026: ‘इस जीत से साबित हुआ कि भारत को हराया जा सकता है’ सुपर 8 में जीत के बाद बोले डेविड मिलर

David Miller (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर बड़ा संदेश दिया है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड...

T20 WC 2026, ZIM vs WI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया, प्लेइंग XI पर डालें नजर

T20 WC 2026, ZIM vs WI: Zimbabwe opted to bowl first (image via JioHotstar) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस...

सैंडपेपरगेट कांड के 8 साल बाद साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, पढ़ें बड़ी खबर 

Steve Smith (Image Credit- Twitter X) काफी लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलती हुई नजर आने वाली है। हाल में ही साउथ अफ्रीका ने...