
J&K, Mumbai (Photo Source: X)
जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौरे के पहले मैच में इतिहास रचा। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई की टीम स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से बाजी मारी। बता दें, मुंबई रणजी की डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन इस मुकाबले में वह पूरी तरह फ्लॉप रही।
जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए इस मैच में मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। वहीं, टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे लेकिन पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू कश्मीर की टीम इन स्टार खिलाड़ी पर भारी पड़ी और दमदार जीत हासिल की।
बता दें, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों के बीच दूसरी बार आमना-सामना हुआ था। हैरानी की बात ये है कि पिछली बार भी जम्मू कश्मीर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।
MUM vs J&K: कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। मुंबई की पूरी टीम 33.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान ओपनर रोहित शर्मा 3 रन और यशस्वी जायसवाल 4 रन ही बना सके. कप्तान रहाणे भी 12 रनों का योगदान दे सके। श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे और शिवम दुबे को खाता भी नहीं खोल सके. इसके जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली बारी में 206 रन बनाए।
दूसरी पारी में भी मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। हालांकि शार्दुल ठाकुर की शतकीय पारी के दम पर टीम ने 290 रन बनाकर जम्मू कश्मीर के सामने 205 रन का टारगेट रखा। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया और एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम की। जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने मुकाबले में कुल 7 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

