Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2025: उमर नजीर ने रोहित शर्मा के विकेट पर सेलिब्रेशन ना करने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma And Umar Nazir (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी 2025 का मुंबई बनाम जम्मू और कश्मीर मैच इस समय मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन समाप्त हो चुका है और मुंबई ने अपनी पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। बता दें कि, मुंबई अपनी पहली पारी में 120 रन पर ढेर हो गई।

भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। तमाम फैंस को उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन रोहित शर्मा ऐसा करने में नाकाम रहे। इस मैच में रोहित शर्मा का विकेट बेहतरीन तेज गेंदबाज उमर नजीर ने झटका। उमर नजीर की बेहतरीन गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं पाए और अनुभवी बल्लेबाज विकेटकीपर पारस डोगरा को अपना कैच दे बैठे।

जैसे ही उमर नजीर ने रोहित शर्मा का विकेट लिया उन्होंने सेलिब्रेट भी नहीं किया। इस बात का खुलासा शानदार तेज गेंदबाज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद किया। उमर नजीर ने कहा कि, ‘पहली चीज जो मेरे दिमाग में आई वो यह थी कि मैं रोहित का बहुत बड़ा फैन हूं और इसी वजह से मैंने आज जब उनका विकेट लिया तो सेलिब्रेट नहीं किया। अगर हम इस मैच को जीतते हैं तो यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात होगी क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान विरोधी टीम की ओर से भाग ले रहे हैं।

पिछली रात को मैं 10 सोया था और आज सुबह 7 उठ गया था। मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। रोहित शर्मा का विकेट मेरे लिए बहुत ही बड़ा था और मैं बहुत ही खुश हूं।’

उमर नजीर ने पहली पारी में झटके चार विकेट

उमर नजीर ने रोहित शर्मा के अलावा इस मैच में मुंबई कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट भी झटका जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोर को भी अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी आउट किया। मुंबई की ओर से शानदार ऑलराउंडर Shardul Thakur ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए जबकि तनुष कोटियन ने 26 रन का योगदान दिया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 174 रन बना लिए है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर ने मुंबई के ऊपर 54 रन की बढ़त बना ली है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...

‘सूर्या ने मुझे कुछ खास इनपुट्स दिए’: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने किया सूर्यकुमार यादव की सलाह का खुलासा

ENG vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via getty) टीम इंडिया, नए टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ, अपने यूनाइटेड किंगडम दौरे के अगले हिस्से की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ...

1 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा! इंडियन प्रीमियर लीग अपनी...