Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2025: इस टीम पर लगा पिच टेम्परिंग का आरोप, J&K की टीम ने मैदान पर उतरने से किया इंकार

Ranji Trophy 2024-24: Patna Groundsmen burn dung cake to dry pitch on Day 2 of Bihar vs Karnataka. (Photo Source: Sportstar)

जम्मू-कश्मीर की टीम ने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे एलीट ग्रुप ए रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन विपक्षी टीम पर पिच के साथ रात में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस वजह से J&K ने शनिवार को वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में कुछ देर तक मैदान पर उतरने से मना कर दिया था।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर ने आरोप लगाया कि क्वार्टर फाइनल चरण के लिए क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए घरेलू टीम बड़ौदा को सीधी जीत दिलाने के लिए पिच से छेड़छाड़ की गई। शनिवार को जम्मू कश्मीर के विरोध के कारण पहले सत्र का खेल एक घंटे 25 मिनट तक रुका रहा।

जम्मू-कश्मीर, बड़ौदा और मुंबई ग्रुप ए से नॉकआउट क्वालिफिकेशन में टॉप-2 के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुंबई ने शनिवार को मेघालय पर पारी और 456 की जीत से बोनस अंक हासिल कर अपना दावा मजबूत कर लिया है। मैच रेफरी अर्जन कृपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद वडोदरा में मुकाबला शनिवार सुबह 10:55 बजे शुरू हुआ।

Ranji Trophy 2025: जम्मू-कश्मीर टीम के अधिकारी ने जानकारी देने से किया इंकार

जब इस मामले पर जम्मू-कश्मीर टीम के साथ यात्रा कर रहे एक अधिकारी से संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच अधिकारियों ने शनिवार को खेल को एक घंटे तक बढ़ा दिया, बड़ौदा क्रिकेट संघ ने कहा पिच में अधिक नमी के कारण मैच शुरू होने में विलंब हुआ। यह सर्दियों के मौसम में आम बात है।

मुकाबले की बात करें तो जम्मू कश्मीर ने तीसरे दिन एक विकेट पर 125 रन से आगे से खेलना शुरू किया और पूरी टीम दूसरी पारी में 284 रन पर आउट हो गई। बड़ौदा को जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम स्टंप्स तक दो विकेट पर 58 रन बना चुकी है और उसे अंतिम दिन 307 रन की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...