Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: 17 साल के आयुष म्हात्रे ने मुंबई के लिए ठोके 176 रन, मुशीर खान की जगह टीम में मिला था मौका

Ayush Mhatre (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 राउंड-2 में मुंबई और महाराष्ट्र की टीम आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पूरी तरह से फ्लॉप रही। टीम पहली पारी में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की टीम पहली पारी में इस वक्त आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है।

मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपना पहला फर्स्ट-क्लास शतक ठोका। बता दें, मुशीर खान के कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया गया। और उन्होंने अपना सिर्फ तीसरा फर्स्ट-क्लास मैच खेलते हुए शतक जड़ा।

पहला शतक हमेशा खास होता है- आयुष म्हात्रे

महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को खराब शुरुआत मिली थी। ओपनर पृथ्वी शॉ तीसरे ओवर में प्रदीप दाढे के खिलाफ विकेट गंवा बैठे, उन्होंने 8 गेंदों में मात्र 1 रन बनाए। इसके बाद फिर हार्दिक तमोरे (4) भी आउट हो गए।

आयुष म्हात्रे ने फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। आयुष म्हात्रे ने 232 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली।

शतक के बाद आयुष म्हात्रे ने कहा, “पहला शतक हमेशा खास होता है, मुझे पूरा भरोसा था, जो इस पारी में भी बना रहा। मुझे नियंत्रण के साथ खेलना है, स्थिति की मांग के अनुसार खेलना है, यही टीम मुझसे उम्मीद करती है।”

श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा अपना 11वां शतक

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से बल्ले से बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे। दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप फाइनल दोनों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। महाराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाकर श्रेयस अय्यर को काफी ज्यादा आत्मविश्वास मिला होगा। खबर लिखे जाने तक श्रेयस 184 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 132 रन बना चुके हैं।

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...