Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: सिद्धार्थ देसाई ने उत्तराखंड के खिलाफ हासिल किए 9 विकेट, किया गुजरात के लिए अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Ranji Trophy 2024-25: सिद्धार्थ देसाई ने उत्तराखंड के खिलाफ हासिल किए 9 विकेट, किया गुजरात के लिए अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी 2024-25 का तीसरा चरण आज 23 जनवरी से शुरू हो चुका है। तो वहीं आज अलग-अलग टीमों के बीच शानदार मैच खेले गए। कुछ खिलाड़ियों ने खेल के पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया, तो कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

तो वहीं, गुजरात के 24 वर्षीय स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। अहमदाबाद के गुजरात काॅलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में देसाई ने 15 ओवरों में 2.40 की मामूली औसत से सिर्फ 36 रन दिए। साथ ही इस दौरान उन्होंने 9 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन की वजह से उत्तराखंड पहली पारी में सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई।

साथ ही बता दें कि यह गुजरात की ओर से अब तक रणजी इतिहास में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि रणजी इतिहास का तीसरा बेस्ट प्रदर्शन। इससे पहले साल 2012-13 सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ एक मैच में राकेश ध्रुव ने 31 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे।

गुजरात बनाम उत्तराखंड मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली उत्तराखंड गुजरात की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ 30 ओवरों में सिर्फ 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मैच में शास्वत डंगवाल ने 35 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा ने 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। गुजरात की ओर से देसाई के 9 विकेट के अलावा विशाल जायसवाल को 1 विकेट मिला।

तो दिन का खेल समाप्त होने तक गुजरात ने पहली पारी में 61 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 190 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मनन हींगरजिया 66* और जयमीत पटेल 29* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तो वहीं अभी तक आर्या देसाई 6, उर्विल पटेल 53, हेट पटेल 20 और उमंग कुमार 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उत्तराखंड की ओर से अभी तक मयंक मिश्रा को 3 और दीपक धोपिया को 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...

कब और किसके खिलाफ होगी भारत की अगली ODI सीरीज? देखें पूरा शेड्यूल और विरोधी टीमें

India’s next ODI series: Full schedule and opponents (image via getty) भारत ने हाल ही में खत्म हुई घरेलू वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। कई...

SM Trends: 21 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिल्ली के यशोभूमी में आज विराट कोहली व वन8 के सहयोग से एक इवेंट आयोजित हो रहा है। इस इवेंट से संबंधित कुछ वीडियो...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...